Site icon News1India

Anil Dujana: के एनकाउंटर के बाद उठ रहे कई सवाल, कोर्ट में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर किया जाता था पेश.. फिर कैसे हुआ ढेर?

आज यानी गुरुवार को खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना उर्फ़ अनिल नागर एनकाउंटर में ढेर हो गया है। यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एनकाउंटर किया है। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र का गैंगस्टर था। बता दें इस कार्रवाई को एसटीएफ ने  गुरुवार को मेरठ में की है। आपको बता दें की अभी 10 अप्रेल को जेल से बाहर आया था कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना एक बार जेल से बाहर आजाने के बाद भी नहीं सुधरा ऐसे में इसे लेकर के बताया जा रहा है कि कुछ बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन उसकी इस साजिश को एसटीएफ ने नहीं होने दिया कामियाब

जानकारी के लिए बता दें की इस कुख्यात का असली नाम अनिल नागर था नोएडा से ही इस जुर्म की दुनिया में कदम रखा था। जिसके बाद जुर्म का सिलसेला चलता रहा। इस पर कई जिलों में 62 मुकदमे दर्ज थे। बताया गया है कि इनमें से सिर्फ हत्या के 18 मुकदमे थे।

बताया जाता है कि इसे पुलिस बुलेटप्रूफ जैकेट पहना कर कोर्ट में पेश करती थी। बता दें इस बदमाश की सुंदर भाटी गैंग के साथ खुनी रंजिश चला करती थी। इस गैंग के बारें में कई ऐसी बाते सामने आती है। जिसे लेकर कहा जाता है कि अनिल दुजाना की गैंग ने सुंदर भाटी गैंग से AK 47 से हमला किया था। जिसके कारण पूरे प्रदेश में सनसनी का माहौल बन गया था। और इसी के बाद से ही पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। बात करें बुलेटप्रुफ जैकेट की  तो बता दें पुलिस को इसपर हमला होने का डर था। जिसके चलते बुलेटप्रुफ जैकेट पहना कर कोर्ट ले जाया जाता था।

Exit mobile version