Site icon News1India

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 16 अगस्त से होगी BA-BSC और BCOM की काउंसिलिंग, ये है गाइडलाइन

गोरखपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने काउंसिलिंग कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 16 अगस्त से शुरू होने वाली काउंसिलग में बीए, बीएससी व बीकाम में प्रवेश के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

काउंसिलिंग लेटर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://ddugu.ac.in से अपलोड किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी ने काउंसिलिंग लेटर को ई-मेल के माध्यम से भी अभ्यर्थियों को भेजने की व्यवस्था की है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार प्रवेश के लिए होने वाली काउंसिलिंग सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी।

यह शाम के पांच बजे तक चलेगी। यूनिवर्सिटी के निर्णय के मुताबिक प्रत्येक सीट के लिए दो अभ्यर्थियों को नामांकन काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। यदि इनमें कोई दिक्कत होती है यानी प्रवेश से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी अपनी शिकायत ddugucounselling2022@gmail.com पर दर्ज करा सकेंगे।

यहां होगी काउंसिलिंग

बीएससी गणित, बॉयो और गृह विज्ञान के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दीक्षा भवन के प्रथम तल पर होगी। इसके को-आर्डिनेटर विज्ञान फैकल्टी के प्रो. अजय सिंह और प्रो. दिनेश कुमार यादव होंगे। दीक्षा भवन के भूतल पर बीकाम की काउंसिलिंग होगी।

इसके को-आर्डिनेटर वाणिज्य विभाग के फैकल्टी हेड प्रो. आनंदसेन गुप्ता और प्रो. अनिल कुमार यादव होंगे। बीए में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग संवाद भवन में होगी। आर्ट फैकल्टी के प्रो. कीर्ति पांडेय और प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी को इसका को-आर्डिनेटर बनाया गया है। प्रवेश काउंसिलिंग सेल में स्नातक के एडमिशन को-आर्डिनेटर प्रो. विनय कुमार सिंह और परास्नातक के प्रो. उदय सिंह होंगे।

इन बातों का रखें खयाल

ये भी पढ़ें – सिपाही को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी गौकश को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली

Exit mobile version