Site icon News1India

Barabanki News: बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Barabanki News

Barabanki Train Accident:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार शाम एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला के परिजनों ने बताया कि वह गर्भाशय के ऑपरेशन के बाद से मानसिक तनाव में थी।

ट्रेन की चपेट में आए चारों

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्रीडगंज मोहल्ले के पास शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे हुई। बताया जा रहा है कि महिला और उसकी तीन बेटियां जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152) की चपेट में आ गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

मृतका की पहचान किरन पाल के रूप में हुई है। उनके साथ तीन बेटियां अनुष्का, कनिष्का और काव्या भी थीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पत्नी-बेटियों को खोजते पहुंचे रामतेज

जानकारी के मुताबिक, किरन पाल अपने पति रामतेज पाल और चार बेटियों के साथ बाराबंकी के ग्रीडगंज मोहल्ले में रहती थीं। रामतेज लखनऊ में वन विभाग में कार्यरत हैं। शुक्रवार को उनके ममेरे भाई बिंदेश भी घर आए हुए थे।

शाम को रामतेज अपनी बड़ी बेटी रिया के साथ सर्दियों के कपड़े खरीदने गए थे। जब वह करीब 6:30 बजे घर लौटे तो पत्नी और तीन बेटियां घर पर नहीं मिलीं। उन्होंने बिंदेश से उनके बारे में पूछा। इसी दौरान उन्हें ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला और तीन बच्चों की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद वह रेलवे ट्रैक की ओर पहुंचे, जहां अपनी पत्नी और बेटियों को देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

ऑपरेशन के बाद तनाव में थीं किरन

परिजनों के मुताबिक, किरन के गर्भाशय में गांठ थी, जिसके चलते रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले उनका ऑपरेशन कराया गया था। इस सर्जरी के दौरान उनका गर्भाशय निकालना पड़ा था। परिवार का कहना है कि इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगी थीं।

परिजनों ने यह भी बताया कि ऑपरेशन के बाद वह दोबारा मां नहीं बन सकती थीं। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

ऑपरेशन के बाद तनाव में थीं किरन

रामतेज और किरन की चार बेटियां थीं। बड़ी बेटी रिया 11 साल की थी, जबकि अनुष्का और कनिष्का सात साल की जुड़वां बहनें थीं। सबसे छोटी बेटी काव्या पांच साल की थी। चारों बेटियां स्थानीय आरएस यादव मेमोरियल मॉन्टेसरी स्कूल में पढ़ती थीं।

पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार ने हाल ही में दीपावली का त्योहार भी धूमधाम से मनाया था। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सीओ सिटी आफताब आलम के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आने से महिला और उनकी तीन बेटियों की मौत हुई है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Exit mobile version