Site icon News1India

Ghazipur: सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने की केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थायी भवन निर्माण की मांग

Ghazipur

Ghazipur: राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने जनपद गाजीपुर के केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखते हुए तत्काल भूमि आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने विद्यालय की दयनीय स्थिति और उसके बंद होने की संभावनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि यह शहीदों की धरती के सैनिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सिचाई मंत्री से भी हस्तक्षेप की अपील की है।

केंद्रीय विद्यालय की दयनीय स्थिति

Ghazipur जनपद में 1986 से संचालित एकमात्र केंद्रीय विद्यालय वर्तमान में सरकारी अफीम और क्षारोद कारखाने के पुराने गोदाम में चल रहा है। विद्यालय की स्थिति बेहद खराब है, जहां टिन की छतें जर्जर हो चुकी हैं। यह विद्यालय गाजीपुर के उन सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा का एकमात्र विकल्प है जो दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात हैं और अपने बच्चों को साथ नहीं रख सकते। सांसद ने कहा कि विद्यालय की भूमि की कमी के चलते इसके बंद होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसके लिए स्थायी समाधान आवश्यक है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए सिचाई मंत्री को पत्र

डॉ. बलवंत ने Ghazipur के सदर विधानसभा क्षेत्र के करण्डा ताल में बाढ़ और वर्षा के कारण जलमग्न हजारों एकड़ भूमि के मुद्दे को भी उठाया है। उन्होंने सिचाई मंत्री को पत्र लिखकर पानी की निकासी और स्थायी समाधान की मांग की है। इस समस्या के कारण किसान हर वर्ष फसल उगाने में असमर्थ रहते हैं, जिससे उनके आर्थिक हालात पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सांसद ने सरकार से आग्रह किया है कि वह इस समस्या का समाधान निकाले ताकि किसानों की भूमि उपयोगी हो सके।

Shamli News: लिव-इन पार्टनर के खिलाफ कार्रवाई की मांग, महिला ने कलक्ट्रेट में खाया जहर

Exit mobile version