Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर CM योगी ने ‘PDA’ पर किया प्रहार, डिप्टी सीएम भी बोले, ‘साइकिल को उखाड़ कर भेज देंगे सैफई’

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर CM योगी ने ‘PDA’ पर किया प्रहार, डिप्टी सीएम भी बोले, ‘साइकिल को उखाड़ कर भेज देंगे सैफई’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा बीजेपी के अन्य नेता अलीगढ़ पहुंचे।

by Vinod
21/08/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा बीजेपी के अन्य नेता अलीगढ़ पहुंचे। यहां आयोजित ’हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में कल्याण सिंह को सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ सपा की ‘पीडीए’ पर गरजे। डिप्टी सीएम केशव प्रयाद मौर्य ने भी हुंकार भरी। धमेंद्र प्रधान भी बोले। सभी के टारगेट पर सपा-कांग्रेस थी।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी के लोग आज पीडीए के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जब इनकी सरकार हुआ करती थी, तब दंगे होते थे। गुंडे और माफिया प्रदेश में तांडव मचाते थे। हर पर्व और त्यौहार के पहले उन पर्व और त्यहारों पर कोई ग्रहण सा लग जाता था। सीएम ने कहा, ये वही लोग हैं जो हिंदू समाज को कोई पर्व और त्यौहार नहीं मनाने देना चाहते थे। यह वही लोग हैं जो कावड़ यात्रा में रोक लगाते थे। विजय दशमी में दुर्गा पूजा के अनुष्ठान को नहीं होने देते थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि होली और दीपावली के कार्यक्रमों में तमाम प्रकार से व्यवधान पैदा करने का कार्य करते थे। उस समय इनके द्वारा जो तुष्टीरण की नीति थी। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में तुष्टीरण नहीं, सबका साथ और सबके विकास के साथ संतुष्टिरण की नीति है। विकास सबका, सुरक्षा सबको लेकिन तुष्टीरण किसी का नहीं, तुष्टीरण किसी का नहीं। सीएम ने कहा कि लेकिन जो लोग आज पीडीए की बात करके समाज की एकता को खंडित करना चाहते हैं। इनसे पूछना चाहिए जब प्रदेश में दंगों की आग लगी थी। तब ये लोग क्यों चुप थे। क्यों कभी बाहर आकर बोले। क्यों नहीं दंगाईयों पर कार्रवाई की।

RELATED NEWS

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, प्रदेश का नागरिक चाहे वह अलीगढ़ के दंगे हो, बरेली के दंगे हो, मुजफ्फरनगर के दंगे हो, मेरठ के दंगे हो, जिन लोगों की बोलती दंगों के समय पीड़ित हिंदुओं के पक्ष में नहीं होती थी। पीड़ित में से दलित भी था, पिछड़ा भी था, व्यापारी भी था, सामान्य हिंदू भी था। अकेले भारतीय जनता पार्टी उनके पक्ष में खड़ी होती थी।. तब भी भारतीय जनता पार्टी खड़ी होती थी। सीएम नें कहा कि ये पार्टियां जातीयता का जहर फैला रही हैं और इसके लिए देश की संवैधानिक संस्थाओं को भी निशाना बना रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोई न्यायाधीश सही फैसला देता है, तो उसे धमकाया जाता है, और अब तो चुनाव आयोग को भी धमकी दी जा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ ये दल ’पीडीए’ की बात करते हैं, तो दूसरी तरफ वे बांग्लादेशी घुसपैठियों, पाकिस्तानी और रोहिंग्याओं को मतदाता बनाकर भारत के वंचितों और पिछड़ों को मतदान से वंचित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब इस प्रक्रिया को रोकने के लिए काम किया जाता है, तो ये पार्टियां संसद की कार्यवाही में बाधा डालती हैं। सीएम योगी ने हा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, उनकी नीयत कभी भी ’सबका विकास’ की नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने सबका साथ तो लिया, लेकिन विकास सिर्फ अपने परिवारों का किया। उनके शासनकाल में न तो व्यापारी और न ही बेटियां सुरक्षित थीं, जिसके कारण देश और प्रदेश पिछड़ते चले गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके 1990 के कार्यकाल को आज की बीजेपी सरकार की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि आज जहां यह कार्यक्रम हो रहा है, वह ’ताला नगरी’ भी बाबूजी की स्मृतियों को ताजा करती है, क्योंकि उन्होंने ताला उद्योग को प्रोत्साहित कर रोजगार के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को पूरा किया था, जो कि विकसित भारत का आधार बनेगा। ये सरकार भी बाबू जी के बताए रास्ते पर चल रही है। बीजेपी सरकार बाबू जी के सपने को साकार कर रही है। अब तो अयोध्या में राम मंदिर भी बन गया है और रामलला भी विराजमान हो गए हैं। बाबू जी जहां होंगे वहां से हमसभी को अपना आर्शीवाद जरूर दे रहे होंगे।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी पीडीए पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी राजू भैया ने जो बात कही फर्जी पीडीए बांटो और राज करो। अखिलेश यादव, अब यूपी में ये युग आने वाला नहीं है। कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर हम सब लोग संकल्प लेते हैं। समाजवादी पार्टी की साइकिल को उखाड़ के सैफई भेज देंगे। यही बाबूजी की के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। ये बांटने का काम करते हैं। बाबूजी ने हमें बांटना नहीं सिखाया। बाबूजी ने हमें एकजुट होकर के कमल का फूल खिलाना सिखाया है। वह कमल का फूल खिलाने का काम करेंगे। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि अब सपा की साइकिल नहीं चलने वाली। अखिलेश यादव भूल जाएं कि उन्हें जनता सत्ता दोबारा सौंपेगी। 2027 में तीसरी बार यूपी में बीजेपी की सरकार जनता बनाने जा रही है।

बीजेपी केप्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी बोले। उन्होंने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह के दिखाए हुए रास्ते पर हमें राजवीर सिंह राजू भैया के साथ चलना है। उनको शत-शत नमन है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि बाबूजी ने सनातन धर्म की पताका को सबसे ऊंचा फहराया है। बाबूजी ने अपनी सीएम की कुर्सी को छोड़कर राम मंदिर की ओर कूच किया था। आज यहां पर मौजूद जनता उनके प्रति सम्मान को दिखाता है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम सब संकल्प लेते हैं कि सपा की साईकिल को उखाड़ फैंकना है। उमा भारती ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि नाम में क्या रखा है, उनकी मानसिकता ही गुलामी की है, वो नाम का क्या मतलब जाने। नाम की महिमा वही समझेगा जिसकी मानसिकता राष्ट्रीयता की हो।

कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, सांसद साक्षी महाराज, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूर्व सांसद विनय कटियार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व सांसद एवं कार्यक्रम आयोजक राजवीर सिंह राजू, प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी संबोधित किया।

 

Related Posts

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

September 2, 2026
UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

September 1, 2026
UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

August 30, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

August 28, 2026
Next Post
क्या जीएसटी में हो गया बड़ा बदलाव अब होंगे कितने स्लैब, कैसे मिलेगा आम लोगों को सीधा फायदा

क्या जीएसटी में हो गया बड़ा बदलाव अब होंगे कितने स्लैब, कैसे मिलेगा आम लोगों को सीधा फायदा

Police to deploy more than 5,800 personnel for IMF-World

UP Weather Delhi

Delhi में अगले 5 दिन बारिश के आसार, यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक अलर्ट, पहाड़ों पर भी खतरा बढ़ा

POPULAR POST

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026

LATEST

. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India