Site icon News1India

Deoria News : देवरिया पुलिस का ‘आपरेशन लंगड़ा’, छठ के दिन हुए हत्याकांड का लिया बदला, 2 बदमाश गिरफ्तार

Deoria । जनपद की पुलिस की आज बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और उनका इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है । मरकटिया गांव के पास पुलिस ने बदमाशों को भाग रहे बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ।साथ इनके पास से पुलिस ने पिस्टल और देशी तमंचा बरामद किया है ।

छठ पर्व के दिन की थी सरेआम हत्या

छठ पर्व के दिन शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने सरेआम दिन में नेहाल सिंह को गोली मारी थी। जिसमें निहाल सिंह की मां ने पुलिस को तहरीर दी थी । पुलिस ने इस मामले में विगत 12 नवम्बर को तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था । बाकी की तलाश जारी थी। इसी क्रम में आज भोर में देवरिया पुलिस से आरोपी अनुराग गुप्ता और आशीष पांडे को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है । इन दोनों के पैर में गोली लगी है और इनका इलाज चल रहा है

Exit mobile version