Site icon News1India

महराजगंज में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर बोला जमकर हमला

महराजगंज : यूपी के जनपद महराजगंज में पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज सिसवा विधानसभा के प्रत्याशी के लिए रामजानकी परिसर में एक जनसभा को संबोधित किया और प्रेम सागर पटेल के लिए वोट मांगे । स्मृति ईरानी ने पिछली बार 2017 की चुनावी रैली को याद कर कहा के इस बार भी प्रेम के सागर को विधायक बनाए और उन्होंने बताया कि राम भक्तों की प्रताड़ना पिछली सरकारों में होती रही है।राम राज्य में महिला का सम्मान है। कोविड में जब सब चीजें बंद थी तब हमारे प्रधान सेवक ने ना देश को झुकने दिया और न ही किसी गरीब का नुकसान हुआ।


बीजेपी सरकार ने 19 महीना देश में 15 करोड़ नागरिकों को राशन दिया
और स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के नेताओं पर खिंचाई करते हुए कहा कि यूपी वालों को पंजाब में घुसने से मना किया गया।अमेठी में कांग्रेस को मैने सबक सिखा दिया।हाथ के साथ साइकिल थोड़ी थोड़ी पंचर हो रही है।अब सपा नेताओं के सपने में कृष्ण आने लगे हैं। यह है बीजेपी की सरकार और योगी की सरकार स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि आप लोग उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाएं और जिस तरीके से इस सरकार में काम हुआ है उसी तरह काम 2022 से लेकर 2027 तक भी रहेगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

(अविमुक्त पांडेय)

Exit mobile version