Friday, November 13, 2026 5:33 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कहानी चंबल़ की ब्यूटीफुल लेडी डकैत सुरेखा धोबिन की, पेट में 9 माह का गर्भ और पुलिस से हुई मुठभेड़, फिर क्या हुआ जानें

कहानी चंबल़ की ब्यूटीफुल लेडी डकैत सुरेखा धोबिन की, पेट में 9 माह का गर्भ और पुलिस से हुई मुठभेड़, फिर क्या हुआ जानें

Former Bandit Queen Surekha : पूर्व दस्यु सुंदरी सुरेखा धोबिन 14 साल जेल में बंद रहने के बाद बरी हो गई है। वह इटावा स्थित अपने घर पर रह रही है। 2004 में मुठभेड़ के दौरान भिंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

by Vinod
11/02/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। एक वक्त चंबल और बीहड़ में डकैतों का राज हुआ करता था। यहां के जंगलों को बागियों की जननी कहा जाता था। मलखान सिंह से लेकर फूलनदेवी ने बंदूक के दम पर कई सालों तक जंगल से बैठकर अपनी हुकूमत चलाई। इन्हीं से एक लेडी डकैती सुरेखा धोबिन थी। जिसका नाम सुनकर आमजन से लेकर खासजन की पतलून गीली हो जाया करती थी। जंगल में सुरखा के साथ डकैत सरगना ने जबरन शादी। जंगल में ही वह गर्भवती हुई। प्रेग्नेंसी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हुई। सुरखा ने आगे बढ़कर मुकाबला किया। पुलिस भारी पड़ने लगी तो डकैत भाग गए और सुरेखा पुलिस के हत्थे चढ़ गई। गिरफ्तारी के अगले दिन उसने बच्चे को जन्म दिया। जेल गई और 14साल के बाद वह सलाखों से बाहर आई और प्रधानी का चुनाव लड़ा।

13 साल की उम्र में सुरेखा का उठा ले गया डकैत

इटावा जिले के बदनपुरा गांव में सुरखा का जन्म हुआ था। 12 मार्च, 1999 को थाना सहसों के चौकीदार देवी चरण के घर सलीम गुर्जर के गैंग ने धावा बोल दिया। सलीम गुर्जर को शक था कि देवी चरण पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहा है। सलीम ने सुरखा के परिवार की बेरहमी से पिटाई की। देवी चरण को मृत समझ कर सलीम उसकी 13 साल की बेटी सुरखा धोबिन को जबरन अपने साथ ले गया। उस वक्त सुरेखा 5वीं कक्षा में पढ़ रही थीं। सुरेखा ने खुद बताया था कि जंगल में ले जा कर सलीम ने उनसे शादी रचा ली थी। सुरखा ने बताया कि उस वक्त उसकी उम्र महज 14 साल की थी। सलीम ने बंदूक के दम पर उसके साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद वह सलीम गैंग में शामिल हो गई। सलीम ने उसे असलहा चलाने की ट्रेनिंग दी। फिर सुरेखा चंबल की रानी बन गई। गैंग के हर फैसले उसके इशारे पर हुआ करते। करीब पांच साल तक सुरेखा का चंबल में सिक्का चला।

सुरेखा ने  बच्चे को जन्म दिया

चंबल और बीहड़ में सलीम का राज था। यूपी, एमपी और राजस्थान की पुलिस डकैत के पीछे पड़ी थी। 2004 में पुलिस को सूचना मिली कि दुर्दांत दस्यु सरगना सलीम उर्फ पहलवान सिंह गुर्जन चंबल के बीहड़ में डेरा डाले हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने गिरोह को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद दोनों ओर से ताबडतोड़ फायरिंग होने लगी। मुठभेड़ के दौरान डाकू गिरोह के लोग भाग निकले। इस दौरान तत्कालीन भिंड एसपी साजिद फरीद सापू को मौके पर एक नौ माह की गर्भवती महिला मिली। गर्भवती महिला की पहचान पहलवान गुर्जर की पत्नी सुरेखा धोबिन के रूप में की गई। पुलिस ने सुरेखा को जिला अस्पताल भिंड में भर्ती कराया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। आज ये बच्चा 21 साल का हो चुका है और अपनी मां के साथ इटावा के बदनापुरा गांव में रहता है।

RELATED NEWS

No Content Available

बीहड़ों सलीम का एनकाउंटर

सुरेखा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस सलीम गैंग के पीछे पड़ गई। आखिकार 2006 में इटावा औरैया के बीहड़ों सलीम का एनकाउंटर हो गया था और मारा गया। सुरेखा ने बताया कि उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। 14 साल तक जेल में रही और अदालत ने उसे बरी कर दिया। सुरेखा अपने पिता के गांव में रहती है। वो कहती है कि अतीत उसका बुरा सपना था जो वे अब भूल जाना चाहती है। पूरा ध्यान बच्चे को पढ़ा लिखाकर अच्छा इंसान बनाने पर है। सुरेखा ने मीडिया को बताया था कि, बागी जीवन के दौरान जब गांव में पंचायत चुनाव हुआ करते थे, तब हम सब डकैत गांव-गांव घूमकर अपने मनमाफिक लोगों को जिताने के लिए फरमान जारी करते थे। गांव के लोगों को सख्त हिदायत दी जाती थी कि उनके चुने हुए प्रत्याशियों को वोट नहीं किया तो उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।

गांव में प्रधानी का चुनाव भी लड़ा

गुर्जर बाहुल्य गांव में सुरेखा का एक मात्र परिवार धोबी जाति का है। 2020 में सुरेखा ने अपने गांव में प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था। लोगों के सामने हाथ जोड़कर प्रचार भी किया लेकिन इसके बाद भी उसे हार का सामना करना पड़ा। सुरखा का बेटा पढ़ाई में तेज है। सुरखा ने मीडिया को बताया कि वह अपने बेटे को पढ़ा-लिखाकर सरकारी अफसर बनाएगी। सुरखा ने कहा कि उसे जबरन डकैत बनाया गया। 14 साल की उम्र में सलीम ने शादी की। 17 साल की उम्र में सुरखा सलीम के बेटे की मां बनी। सुरखा कहती हैं कि बीहड़ में उसे प्रताड़ित किया गया। मारा-पीटा गया। समील ने दुष्कर्म किया। आखिर में थक-हार कर मैंने सलीम के साथ शादी को तैयार हुई।

Related Posts

No Content Available
Next Post
CM Yogi on Traffic Jam

महाकुंभ के महाजाम पर योगी 'फायर', अधिकारियों की लगा दी क्लास, सस्पेंशन की दी चेतावनी

Bahraich

Bahraich road accident: डंपर-कार की टक्कर में माता-पिता-बेटी और फौजी समेत 5 की मौत

Mahakumbh 2025 traffic issue

Prayagraj में जाम से श्रद्धालुओं को परेशानी, अफसरों पर गिरी गाज प्रशासन आया एक्शन मोड में

POPULAR POST

Chhath Puja Travel 2026

Chhath Puja : छठ पर घर पहुंचना हुआ मुश्किल, फ्लाइट ₹21 हजार पार, ट्रेनें फुल,घर पहुंचने के लिए अपनाएं ये 3 सस्ते तरीके

November 9, 2026
Aadhaar Update : आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कराने का मौका, कब तक नहीं लगेगी फीस; घर बैठे कैसे करें आवेदन

Aadhaar Update : आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कराने का मौका, कब तक नहीं लगेगी फीस; घर बैठे कैसे करें आवेदन

November 6, 2026
Kaushambi Bus Accident:  दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

Kaushambi Bus Accident: दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

November 10, 2026
Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

November 7, 2026
Kolkata Mumbai Flight Hijack Threat

Flight Alert : कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को मिली हाईजैक की धमकी ,यात्रियों में मचा हड़कंप; क्या थी नोट में लिखी चेतावनी?

November 10, 2026
Delhi Pollution :दिल्ली की हवा ने बढ़ाई टेंशन, कहां AQI 450 के पार , बढ़ा बच्चों और बुजुर्गों को खतरा

Delhi Pollution :दिल्ली की हवा ने बढ़ाई टेंशन, कहां AQI 450 के पार , बढ़ा बच्चों और बुजुर्गों को खतरा

November 8, 2026

LATEST

Taj Mahal Python Rescue

Taj Mahal Rescue : ताजमहल के बाथरूम में दिखा अनचाहा मेहमान, क्यों मचा हड़कंप, वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने किया रेस्क्यू

November 13, 2026
Bank Holiday : कल बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टी का नियम, शनिवार और छठ पर कहां कहां बंद रहेंगी शाखाएं?

Bank Holiday : कल बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टी का नियम, शनिवार और छठ पर कहां कहां बंद रहेंगी शाखाएं?

November 13, 2026
Bulldozer Action : योगी राज में ब्राह्मणों के मकानो पर क्यों चला बुलडोजर, निकले इतने हथियार की पुलिस भी हैरान

Bulldozer Action : योगी राज में ब्राह्मणों के मकानो पर क्यों चला बुलडोजर, निकले इतने हथियार की पुलिस भी हैरान

November 13, 2026
Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट  उड़ानों पर असर

Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट उड़ानों पर असर

November 13, 2026
Dev Uthani Ekadashi : कब है? 20 या 21 नवंबर, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत पारण और तुलसी विवाह की तारीख

Dev Uthani Ekadashi : कब है? 20 या 21 नवंबर, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत पारण और तुलसी विवाह की तारीख

November 13, 2026
Varanasi CNG Crisis

Varanasi CNG Crisis : त्योहारों के बीच थम गई गाड़ियों की रफ्तार? सीएनजी पंपों पर हंगामा, घंटों कतार में फंसे पर्यटक

November 13, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India