Site icon News1India

LPG Scheme : दिवाली पर महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर, डायरेक्ट खाते में आएंगे पैसे, जानें कैसे उठाएं फायदा

Free LPG Cylinder Scheme UP

Free LPG Cylinder Scheme UP:उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए दिवाली पर राहत की खबर है। योगी सरकार वित्त वर्ष 2026-27 में होली और दिवाली के मौके पर पात्र महिलाओं को मुफ्त LPG सिलेंडर रिफिल का लाभ देगी।

इसके तहत सिलेंडर की कीमत के बराबर सब्सिडी उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इससे प्रदेश की करीब 1.9 करोड़ महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।

2,142 करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो मुफ्त Cylinder रिफिल देने के लिए 2,142.78 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह लाभ होली और दिवाली के त्योहार पर दिया जाएगा।

इस योजना का उद्देश्य त्योहारों के दौरान गरीब परिवारों को रसोई गैस के खर्च से राहत देना है। राज्य में करीब 1.9 करोड़ महिला लाभार्थियों को इसके दायरे में रखा गया है। पात्र महिलाओं को साल में दो बार इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

पहले देना होगा पूरा पैसा

मुफ्त सिलेंडर का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सबसे पहले इंडेन, भारत गैस या हिंदुस्तान पेट्रोलियम के माध्यम से LPG सिलेंडर बुक करना होगा।

Cylinder की डिलीवरी मिलने पर लाभार्थी को उसकी पूरी कीमत चुकानी होगी। इसके बाद सरकार की ओर से निर्धारित सब्सिडी की रकम सीधे महिला के बैंक खाते में DBT के जरिए भेज दी जाएगी। यानी सिलेंडर लेते समय मुफ्त डिलीवरी नहीं होगी, बल्कि पहले भुगतान करना होगा और बाद में पैसा खाते में वापस आएगा।

केंद्र से भी मिलती है सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से भी LPG सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती है। इसके तहत पात्र परिवारों को एक साल में अधिकतम 12 सिलेंडर रिफिल पर प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार होली और दिवाली पर दो अतिरिक्त मुफ्त सिलेंडर रिफिल का लाभ देती है। इस तरह पात्र महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत अलग-अलग सब्सिडी का फायदा मिल सकता है।

इन शर्तों को करना होगा पूरा

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा।

• महिला प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की पंजीकृत कनेक्शन धारक होनी चाहिए।

• गैस कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।

• आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।

• बैंक खाते में DBT की सुविधा चालू होनी चाहिए।

• सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की रसीद संभालकर रखनी चाहिए।

इन शर्तों को पूरा करने वाली पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिल सकेगा। इसलिए उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को त्योहार से पहले अपने बैंक खाते, आधार लिंकिंग और गैस कनेक्शन की e-KYC की स्थिति जांच लेनी चाहिए।

Exit mobile version