Site icon News1India

बुलंदशहर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में एक गंभीर हादसा हुआ है, जहां सिकंदराबाद (Bulandshahr) में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है। खोज और बचाव अभियान जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रात करीब 8 बजे हुई जब घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए और लोगों को बचाने का काम शुरू किया।

गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत

अब तक मलबे से पांच शव निकाले जा चुके हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ और दमकल विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं, और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी भी अन्य लोगों के फंसे होने की संभावना है। यह घटना सिकंदराबाद के गुलावठी रोड पर स्थित आशापुरी कॉलोनी में हुई।

UP By-election: दिवाली-छठ से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 20 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

इसी तरह, मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी एक होटल में गैस ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक महिला की मौत और कई लोग घायल हुए थे। यह हादसा होटल के फोर्थ फ्लोर पर सर्विस किचन में गैस टेस्टिंग के दौरान हुआ था।

गाजियाबाद में भी गैस सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत

गाजियाबाद में भी टीला मोड़ क्षेत्र में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई थी। गैस लीक के कारण अचानक आग लग गई थी, और घायलों को जीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिलेंडर फटने की घटनाएं देशभर में लगातार हो रही हैं, जिससे कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Exit mobile version