Site icon News1India

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सैदपुर विधानसभा में जनसंपर्क, विकास कार्यों का उद्घाटन

Ghazipur

Ghazipur: सैदपुर विधानसभा के बड़ागांव और मईगांव (Ghazipur) में भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, और भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने जनसंपर्क कर ग्रामवासियों को भाजपा का सदस्य बनाया।

इस अवसर पर सपना सिंह ने जिला पंचायत गाजीपुर (Ghazipur) द्वारा निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन किया। नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बल पर आज विश्व की नंबर वन पार्टी बन गई है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए पूरे देशभर में लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य 11 करोड़ सदस्य बनाने का रखा गया है।

यह भी पढ़े: अवैध नर्सिंग होम में नवजात की मौत, News1 India की खबर का बड़ा असर, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने जनपदवासियों से बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य बनने की अपील की। इस कार्यक्रम में मन्नू तिवारी, अजय शास्त्री, मोहित श्रीवास्तव, नवनीत खुटाही, शैलेंद्र सिंह, देवांशु समेत क्षेत्र के ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version