News1India

Gorakhpur की ‘लुटेरी दुल्हन’ ने गज़ब कर दिया, सुहागरात मनाई और वसूल ली पूरी कीमत

गोरखपुर। जिले के खजनी थाना क्षेत्र डोरो गांव में बड़े लाड और प्यार के साथ घर के लोगों ने बेटे के सर पर सेहरा सजाया बारात गई शादी हुई दूसरे दिन नई नवेली पत्नी को लेकर दूल्हा अपने घर आया खान-पान हुआ पूरी तैयारी के साथ गांव के लोगों को भी भोजन कराया रात में सुहागरात के बाद 3:00 बजे करीब दुल्हन घर से ही गायब हो गई। जेवर नगद पैसे लेकर के कहां गई किसी को पता नहीं सुबह जब लोगों की आंख खुली तो लोगों ने आपस में काना फूसी करते हुए दुल्हन के बारे में बात करने लगे दूल्हा अपनी मां से पूछा कि मेरी पत्नी कहां है पूरे दिन खोजबीन चला रहा शाम के समय दूल्हे के घर वालों ने खजनी थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दुल्हन के साथ नकदी और जेवर भी गायब

सुहागरात के रात ही दुल्हन जेवर नगद लेकर फरार हो गई। रात में घर आए पति को जब पत्नी कमरे में नहीं मिली तो उसने घरवालों से पूछा, लेकिन वह भी नहीं जान पाए कि उनकी नई नवेली बहू कब घर से चली गई। मायके वालों से भी जानकारी न मिलने के बाद परेशान पति सोमवार को खजनी थाने पहुंच गया। थाने में तहरीर देकर उसने पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसे नहीं आना है तो मत आए, लेकिन जेवर, रुपये लौटा दें।

संतकबीरनगर में तय हुई थी शादी लेकिन दुल्हन ने दिया झटका

खजनी के डोरो गांव के एक युवक की शादी संतकबीरनगर में तय हुई थी। 14 नवंबर को धूमधाम से बारात गई और शादी होने के बाद 15 नवंबर को विदाई को गई। 15 को घर में कार्यक्रम चला और फिर उसी रात युवक अपने परिचित के शादी में चला गया।

दुल्हन के मायके वालों ने झाड़ लिया पल्ला

16 नवंबर की रात में पति जब घर लौटा तो पत्नी लापता हो गई थी। घरवालों ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी, इसके बार वह कहां गई, पता नहीं। इसके बाद युवक ने पत्नी के घरवालों से फोन पर संपर्क किया तो वह भी युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। बोले कि हमने शादी कर दी और अब आप की जिम्मेदारी है कि वह कहां गई। यह सुनने के बाद ही युवक थाने पहुंच गया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version