Site icon News1India

हाईवे पर ट्रक और कैंटर की जोरदार टक्कर, 7 लोग घायल, साप्ताहिक बाजार जा रहे थे सभी

Hapur News

Hapur News : थाना देहात क्षेत्र के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर स्थित धनौरा कट के पास घने कोहरे के कारण एक हादसा हो गया। यहां ट्रक और कैंटर की टक्कर हो गई, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या थी हादसे की वजह ?

गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण विजीविलिटी काफी कम हो गई थी, जिससे वाहन चालकों को सड़क पर यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान, थाना देहात क्षेत्र के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर स्थित धनौरा कट के पास एक ट्रक और कैंटर की जबर्दस्त टक्कर हो गई। कैंटर में लगभग 25 लोग सवार थे, जो साप्ताहिक बाजार के लिए गजरौला जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें : आज लखनऊ में गरजेगी कांग्रेस, योगी सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन, धारा 144 लागू

इस दुर्घटना में करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। थाना देहात के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि धनौरा कट पर एक ट्रक यूटर्न ले रहा था, तभी मेरठ की ओर से आ रहा कैंटर उससे टकरा गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 7 लोगों का इलाज जारी है।

 

Exit mobile version