Monday, November 16, 2026 9:13 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद यूपी में हाई अलर्ट.. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, जानें विरोध का क्या हैं कारण

मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद यूपी में हाई अलर्ट.. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, जानें विरोध का क्या हैं कारण

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में भड़की हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। योगी सरकार ने प्रदेश में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

by Akhand Pratap Singh
09/04/2025
High Alert in UP

High Alert in UP: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में भड़की हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। योगी सरकार ने प्रदेश में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। खास तौर पर आने वाली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है। इसके लिए हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा जिसमें सिविल पुलिस के साथ-साथ पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) भी शामिल होगी। ड्रोन कैमरों से निगरानी के साथ ही संवेदनशील इलाकों में कड़ा पहरा रहेगा।

मुर्शिदाबाद में हिंसा की वजह

मुर्शिदाबाद में मंगलवार को वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय बेकाबू हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी जिसके चलते कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह हिंसा जंगीपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर हुई जहां बड़ी संख्या में लोग कानून (High alert in UP) को वापस लेने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे। इस घटना ने पूरे देश का ध्यान खींचा है जिसके बाद यूपी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

RELATED NEWS

No Content Available

यूपी में मुर्शिदाबाद मॉडल को रोकने की तैयारी

मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद यूपी सरकार (High alert in UP) ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में ऐसी कोई स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लखनऊ, मेरठ, आगरा, संभल, मुरादाबाद जैसे संवेदनशील शहरों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मुर्शिदाबाद मॉडल यूपी में किसी कीमत पर लागू नहीं होगा। हम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।”

यह भी पढ़े: यूपी में मौसम का यू-टर्न.. बारिश और लू का डबल अटैक, IMD का अलर्ट जारी

वक्फ संशोधन कानून पर क्यों हो रहा है विवाद?

वक्फ (संशोधन) विधेयक पिछले हफ्ते संसद में पारित हुआ था जिसे 5 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी। इस कानून को बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने समर्थन दिया जबकि विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन ने इसका कड़ा विरोध किया। कई मुस्लिम संगठनों और विपक्षी सांसदों का मानना है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों पर असर डालेगा। विरोधियों ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसके चलते देशभर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विरोध के पीछे की क्या हैं वजह

विपक्ष और मुस्लिम संगठनों का कहना है कि यह विधेयक वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता को कमजोर करेगा और संपत्तियों के प्रबंधन में सरकारी हस्तक्षेप को बढ़ावा देगा। वहीं सरकार का दावा है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता के लिए लाया गया है। इस मुद्दे पर देश दो धड़ों में बंटा हुआ दिखाई दे रहा है जिसके चलते कई जगहों पर प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।

यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी पुलिस ने मुर्शिदाबाद की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से सुरक्षा व्यवस्था (High Alert in UP) को मजबूत किया है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है ताकि अफवाहों को रोका जा सके।

पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की हिंसा या उपद्रव को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुर्शिदाबाद की घटना के बाद यूपी में जिस तरह की तैयारी दिख रही है उससे साफ है कि योगी सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में यह तनाव कहां तक जाता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Raid 2 Trailer

‘रेड 2’ का ट्रेलर रिलीज.. अमय पटनायक बनकर रितेश देशमुख के दादा भाई से भिड़ेंगे अजय देवगन, कब रीलिज होगी फिल्म

Gold Rate Today

आज हरे निशान पर चमका सोना, जानिए 9 अप्रैल बुधवार का ताज़ा भाव...

Amroha

Basti police: एक साथ 37 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से खलबली, एसपी ने दिए जांच के आदेश

POPULAR POST

Uttar Pradesh News: यूपी के स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगा वंदे मातरम्, योगी की पुरानी घोषणा पर फिर गरमाई बहस

Uttar Pradesh News: यूपी के स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगा वंदे मातरम्, योगी की पुरानी घोषणा पर फिर गरमाई बहस

November 12, 2026
Space Record : परम शून्य के करीब पहुंचा इंसान, विज्ञान के नियम हुए फेल, क्या क्वांटम फिजिक्स के रहस्य खुलेगा

Space Record : परम शून्य के करीब पहुंचा इंसान, विज्ञान के नियम हुए फेल, क्या क्वांटम फिजिक्स के रहस्य खुलेगा

November 11, 2026
Mainpuri Electric Shock Death

UP News : 10 साल के मासूम की करंट से मौत, किस विवाद में पेट्रोल पंप मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

November 12, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Pregnancy Alert : क्या गर्भावस्था में प्रदूषण बन रहा बच्चे का दुश्मन? नई रिसर्च में किसको लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Pregnancy Alert : क्या गर्भावस्था में प्रदूषण बन रहा बच्चे का दुश्मन? नई रिसर्च में किसको लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

November 13, 2026
Bangladesh Madrasa Fire

Bangladesh Fire : ढाका के मदरसे में भीषण आग, मची चीख-पुकार, 79 छात्र जहरीले धुएं से बीमार; एक वेंटिलेटर पर

November 10, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India