Tuesday, November 3, 2026 5:01 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » अलीगढ़ में भड़का हिंदू संगठनों का हंगामा, मंदिर की दीवार पर लिखा मिला ‘I Love Mohammad’

अलीगढ़ में भड़का हिंदू संगठनों का हंगामा, मंदिर की दीवार पर लिखा मिला ‘I Love Mohammad’

अलीगढ़ में I Love Mohammad के नाम पर मुसलमानों के खिलाफ हिंदू संगठनों ने हंगामा शुरु कर दिया है। मंदिर की दीवार पर I Love Mohammad लिखा मिलने के बाद पुलिस ने मामले को शांत करने के मकसद से तत्काल दीवारों को साफ करवा दिया है और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

by Gulshan
25/10/2025
'I Love Mohammad' Aligrah News

‘I Love Mohammad’ Aligrah News : जनपद अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी में शनिवार सुबह उस समय तनाव का माहौल बन गया जब कुछ अराजक तत्वों ने गांव के मंदिर की दीवारों पर “I Love मोहम्मद” के स्लोगन लिख दिए। सुबह जब ग्रामीणों ने मंदिर की दीवारों पर ये नारे देखे तो गांव में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते मामला तूल पकड़ने लगा।

सूचना मिलते ही थाना लोधा पुलिस, क्षेत्राधिकारी (सीओ) गभाना संजीव तोमर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए तुरंत कार्रवाई करते हुए मंदिर की दीवारों से लिखे गए नारे मिटवाकर दीवारों की सफाई कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि उन शरारती तत्वों की पहचान की जा सके जिन्होंने इलाके का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि,“थाना लोधा क्षेत्र के बुलाकगढ़ी गांव में मंदिर की दीवारों पर ‘I Love मोहम्मद’ के स्लोगन लिखे गए थे।

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उन्हें मिटवा दिया है। ग्रामीणों की तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, और आरोपी की तलाश जारी है।” पुलिस ने यह भी कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

करणी सेना ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा,“जब तक इस शर्मनाक हरकत के जिम्मेदार लोगों को जेल नहीं भेजा जाएगा, हम शांत नहीं बैठेंगे। पुलिस को सख्त कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।”

यह भी पढ़ें : ‘बुलेट ट्रेन गुजरात में देते हैं, वोट मांगने बिहार आते हैं’, PM मोदी पर तेजस्वी का वार…

फिलहाल नियंत्रण में स्थिति

पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि हाल के दिनों में “I Love मोहम्मद” लिखे जाने की ऐसी घटनाएं प्रदेश के कई जिलों में सामने आ चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को समय रहते रोका जा सके।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Shah Rukh Khan 60th birthday

SRK film festival:शाहरुख खान के फैंस के लिए तोहफा! बर्थडे से पहले रिलीज होंगी 7 सुपरहिट फिल्में

piyush pandey indian advertising

Piyush Pandey:विज्ञापन की दुनिया का अद्वितीय चेहरा,‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’के रचयिता नहीं रहे

bharat taxi india cooperative service

Bharat Taxi:आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ते कदम कब और कहां से शुरू होगी देश की पहली सरकारी सहकारी टैक्सी सेवा

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Nepal Crash : एवरेस्ट के पास आसमान में टकराए दो हेलीकॉप्टर? खौफनाक मौत का मंजर VIDEO में हुआ  कैद

Nepal Crash : एवरेस्ट के पास आसमान में टकराए दो हेलीकॉप्टर? खौफनाक मौत का मंजर VIDEO में हुआ कैद

November 2, 2026
Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

November 2, 2026
Delhi Crime : शराब पार्टी के दौरान चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुरानी रंजिश में गयी एक जान, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime : शराब पार्टी के दौरान चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुरानी रंजिश में गयी एक जान, दो आरोपी गिरफ्तार

November 2, 2026
RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

November 3, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026

LATEST

Ghaziabad Municipal Corporation: नंदग्राम में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय, जाने कब तक होगा तैयार

Ghaziabad Municipal Corporation: नंदग्राम में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय, जाने कब तक होगा तैयार

November 3, 2026
Cheque Safety : चेक पर क्यों लिखते हैं ONLY? RBI का नियम या अच्छी आदत, जानिए इसके पीछे की वजह

Cheque Safety : चेक पर क्यों लिखते हैं ONLY? RBI का नियम या अच्छी आदत, जानिए इसके पीछे की वजह

November 3, 2026
Lucknow Theft : फर्स्ट AC में महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार खींची चेन, फिर भी मदद नहीं पहुंची

Lucknow Theft : फर्स्ट AC में महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार खींची चेन, फिर भी मदद नहीं पहुंची

November 3, 2026
RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

November 3, 2026
Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

November 3, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case : चंदा चोरी का सुप्रीम कोर्ट ने किया निपटारा, CJI सूर्यकांत की बेंच ने क्यों लिया यह फैसला?

November 3, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India