Sunday, November 22, 2026 3:30 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » दिलेर अफसर को वकीलों ने कराई उठक-बैठक, जानिए पूरा मामला और उनकी संघर्षगाथा

दिलेर अफसर को वकीलों ने कराई उठक-बैठक, जानिए पूरा मामला और उनकी संघर्षगाथा

शाहजहांपुर के पुवायां में वकीलों के सामने उठक-बैठक करते नजर आए एसडीएम रिंकू सिंह राही का वीडियो वायरल हो गया। कभी 100 करोड़ के घोटाले का भंडाफोड़ करने वाले इस दिलेर अफसर की कहानी फिर चर्चा में है।

by Mayank Yadav
30/07/2025
IAS Rinku Singh

IAS Rinku Singh Rahi Video: शाहजहांपुर के पुवायां तहसील में एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब नवागत एसडीएम रिंकू सिंह राही ने वकीलों के विरोध के बीच स्वयं कान पकड़कर उठक-बैठक की। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कोई इसे अफसर की विनम्रता बता रहा है तो कोई प्रशासन की बेबसी। लेकिन यही अफसर वो हैं जिन्होंने 2009 में 100 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश कर इतिहास रच दिया था। उस समय उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था। आखिर कौन हैं ये अधिकारी, जिनकी ईमानदारी और साहस की मिसाल दी जाती है, लेकिन आज उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी?

उत्तर प्रदेश-

शाहजहांपुर में तैनात ट्रेनी IAS / SDM पुंवाया रिंकू सिंह ने उठक बैठक लगाकर वकीलों से माफ़ी माँगी, तीन दिन से वकीलों और SDM में तनातनी चल रही थी !! pic.twitter.com/9cNQMQtog9

— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) July 29, 2025

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पुवायां तहसील में तैनात एसडीएम रिंकू सिंह राही का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ, जिसमें वे वकीलों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करते नजर आए। दरअसल, उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण करते समय चार लोगों को खुले में पेशाब करने पर उठक-बैठक की सजा दी थी। इसी बात को लेकर वकील भड़क गए और धरने पर बैठ गए। हालात बिगड़ते देख एसडीएम राही खुद धरनास्थल पहुंचे और माफी स्वरूप सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक की।

RELATED NEWS

No Content Available

कौन हैं रिंकू सिंह राही?

IAS Rinku Singh का नाम प्रशासनिक ईमानदारी और दिलेरी के लिए जाना जाता है। 2004 में प्रवर अधीनस्थ सेवा से समाज कल्याण अधिकारी बने रिंकू सिंह ने 2009 में मुजफ्फरनगर में 100 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा किया था। इसके बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उन्हें 6-7 गोलियां मारी गई थीं। वे बाल-बाल बचे, लेकिन उनका जबड़ा और एक आंख बुरी तरह जख्मी हो गई थी। लंबे इलाज के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी।

संघर्ष की मिसाल बने

घोटाले के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए राही ने RTI का सहारा लिया और 2012 में लखनऊ निदेशालय के बाहर अनशन भी किया। अपने संघर्ष के बीच उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी और 2022 में IAS बने। इससे पहले वे मथुरा में तैनात थे और हाल ही में उनका तबादला शाहजहांपुर के पुवायां में हुआ है।

विवाद के बीच क्या बोले अफसर?

विवाद के बाद IAS Rinku Singh ने बताया कि जब वह वकीलों के धरने पर पहुंचे, तो उन्होंने पूछा कि “क्या आप खुद उठक-बैठक लगाएंगे या केवल आम लोग ही लगाएंगे?” इस सवाल पर उन्होंने खुद कान पकड़कर उठक-बैठक कर दी। उन्होंने कहा कि तहसील में स्वच्छता की जिम्मेदारी उनकी है, इसलिए वे पीछे नहीं हट सकते।

IAS Rinku Singh का यह कदम जहां कुछ लोगों के लिए प्रशासन की विनम्रता का प्रतीक बना, वहीं यह भी दिखाता है कि ईमानदार अफसरों को भी कभी-कभी हालात के आगे झुकना पड़ता है। उनके जीवन की कहानी आज भी युवाओं को लड़ने, टिके रहने और जीतने की प्रेरणा देती है।

राहुल गांधी के चैलेंज पर पीएम नरेंद्र मोदी का पलटवार, ’दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा’

Related Posts

No Content Available
Next Post
वसुंधरा राजे की पीएम मोदी-अमित शाह से मुलाकात के बाद लगी मुहर, अब पूर्व सीएम को मिलने जा रही ये चेयर

वसुंधरा राजे की पीएम मोदी-अमित शाह से मुलाकात के बाद लगी मुहर, अब पूर्व सीएम को मिलने जा रही ये चेयर

राजा भैया ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर ऐसा क्या दिया बयान, जो देश-दुनिया में उड़ा रहा गर्दा

राजा भैया ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर ऐसा क्या दिया बयान, जो देश-दुनिया में उड़ा रहा गर्दा

Kamchatka 

Kamchatka earthquake: रूस में 8.8 का भूचाल, जापान-हवाई में सुनामी का कोहराम....

POPULAR POST

Road Accident : चंबा में खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत; दो घायल, कैसे हुआ हादसा?

Road Accident : चंबा में खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत; दो घायल, कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

November 20, 2026
Barong Tagalog

Barong Tagalog : गाला डिनर में दिखा मोदी का अलग अंदाज, क्यों पहनी वहां की पारंपरिक पोशाक? कीमत ने सबका ध्यान खींचा

November 17, 2026
CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026
Azamgarh Road Accident

Road Accident : धुंध के कारण भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 10 घायल; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

November 19, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026

LATEST

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द,  दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द, दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India