Sunday, November 8, 2026 11:08 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » भाई दूज पर बहन का चौंकाने वाला सच: जिन भाइयों का तिलक करने पहुंची, वे उसी के अपहरण में जेल में बंद

भाई दूज पर बहन का चौंकाने वाला सच: जिन भाइयों का तिलक करने पहुंची, वे उसी के अपहरण में जेल में बंद

कानपुर में भाई दूज पर बच्चों संग भाइयों का तिलक करने पहुंची राखी को यह जानकर झटका लगा कि उसके दोनों भाई, जिनका तिलक करने आई थी, उसी के अपहरण के आरोप में जेल में बंद हैं। पति ने उसके मायके वालों पर मामला दर्ज कराया था, जिससे माता-पिता और रिश्तेदार फरार हैं।

by Mayank Yadav
04/11/2024
Kanpur

Kanpur News:  दिवाली के अगले दिन भाई दूज पर एक बहन अपने बच्चों के साथ भाइयों का तिलक करने गांव पहुंची तो उसे एक चौंकाने वाली खबर मिली। वह जिन भाइयों के माथे पर टीका लगाने आई थी, वही भाई उस पर ही अपहरण का आरोप लगाकर जेल में बंद थे। राखी नामक इस महिला के पति ने उसके और बच्चों के गायब होने का आरोप उसकी मां, पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों पर लगाया था। पुलिस ने कई बार जांच के बाद राखी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन 17 महीनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। अब राखी के अचानक लौटने के बाद Kanpur पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि अगर उसका अपहरण नहीं हुआ तो उसके निर्दोष भाइयों को क्यों सजा भुगतनी पड़ी।

गुमशुदगी और जेल में बंद हुए भाई

Kanpur के शिवराजपुर निवासी श्याम नारायण अग्निहोत्री की पत्नी राखी और उनके तीन बच्चे अचानक मई 2023 में घर से लापता हो गए थे। श्याम ने राखी और बच्चों के गायब होने का आरोप राखी के परिवार पर लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन राखी और उसके बच्चों का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। फिर श्याम नारायण ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की। इस बार राखी के भाइयों राजू दुबे और अशोक को पुलिस ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि राखी के माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों पर भी गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा था, जिससे वे फरार हैं।

राखी का अचानक पुलिस की कार्रवाई

भाई दूज के अवसर पर रविवार को राखी अपने तीनों बच्चों के साथ अचानक अपने मायके पहुंची और भाइयों का तिलक करने की तैयारी की। जैसे ही Kanpur शिवराजपुर पुलिस को इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत राखी और उसके बच्चों को थाने ले आए। पुलिस के अनुसार राखी ने बताया कि वह अपने पति के दुर्व्यवहार से तंग आकर बच्चों को लेकर बिना किसी को बताए चली गई थी और अब तक एक मील में नौकरी कर रही थी। वहीं एडीसीपी बृजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अदालत के आदेश पर महिला और बच्चों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED NEWS

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026

राखी का अपहरण नहीं, फिर क्यों जेल में भाई?

राखी के इस तरह लौटने से कई सवाल उठ रहे हैं। अगर उसका अपहरण हुआ ही नहीं था तो फिर उसके भाइयों को सजा क्यों भुगतनी पड़ी? कानपुर पुलिस पिछले 17 महीनों में उसे क्यों नहीं ढूंढ सकी और डीजीपी मुख्यालय तक जांच क्यों पहुंची? पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि राखी को ढूंढने में नाकामयाब रहने पर एक दरोगा को सस्पेंड किया गया और दो का ट्रांसफर कर दिया गया। राखी की वापसी के बाद अब कानूनी प्रक्रिया में उसका बयान लिया जाएगा ताकि आगे का रास्ता साफ हो सके।

Up : आगरा में एयर फोर्स का विमान क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान

न्याय की उम्मीद में राखी के भाई

राखी के भाइयों की गिरफ्तारी पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि उन्हें क्यों जेल भेजा गया जबकि अपहरण की घटना हुई ही नहीं। अगर राखी के भाइयों को निर्दोष साबित कर रिहाई मिलती है, तो पिछले 3 महीनों में उन्हें भुगती गई सजा का हिसाब कौन देगा? Kanpur पुलिस की ओर से इस मामले में देरी से जांच और लापरवाही का आरोप पहले से ही लग रहा है। अब सबकी निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं, जो इस उलझे हुए मामले को हल करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

Related Posts

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026
Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

December 15, 2025
Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

December 4, 2025
Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

November 30, 2025
कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

November 29, 2025
बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

November 18, 2025
जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

November 18, 2025
पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

November 9, 2025
Next Post
UP Board

UP Board में खुशखबरी- 5 साल बाद एग्जामिनर की फीस में बढ़ोतरी, जानें अब किसे मिलेंगे कितने रुपये?

Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में अधिवक्ताओं का आक्रोश: गाजियाबाद घटना के विरोध में अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन

पप्पू यादव के बाद अब ‘B कंपनी’ के बॉस अनमोल ने भीम सेना के प्रमुख को जान से मारने की धमकी देकर मचा दी सनसनी

पप्पू यादव के बाद अब ‘B कंपनी’ के बॉस अनमोल ने भीम सेना के प्रमुख को जान से मारने की धमकी देकर मचा दी सनसनी

POPULAR POST

Lucknow Hotel Death Case

Hotel Incident : लखनऊ के होटल में ठहरा व्यक्ति खून से लथपथ मिला, संदिग्ध हालात में मौत; जांच में जुटी पुलिस

November 5, 2026
Moradabad Accident : बेकाबू बोलेरो ने पांच बच्चों को कुचला, दो की मौत से मचा कोहराम; पुलिस वाहन पर  पथराव

Moradabad Accident : बेकाबू बोलेरो ने पांच बच्चों को कुचला, दो की मौत से मचा कोहराम; पुलिस वाहन पर पथराव

November 3, 2026
Electricity Update : अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, दफ्तर जाने का झंझट खत्म

Electricity Update : अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, दफ्तर जाने का झंझट खत्म

November 4, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
IND vs NZ : बिना मैच खेले ही सीरीज से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर, क्या फिर लगी चोट या है कोई और है वजह?

IND vs NZ : बिना मैच खेले ही सीरीज से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर, क्या फिर लगी चोट या है कोई और है वजह?

November 4, 2026
Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 3, 2026

LATEST

Ration Card e-KYC: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अगर समय पर नहीं करवाई E-KYC तो हो सकती है दिक्कत

Ration Card e-KYC: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अगर समय पर नहीं करवाई E-KYC तो हो सकती है दिक्कत

November 8, 2026
Gold Hallmark :कौन से नए नियम हुए लागू? गहने खरीदने से पहले कैसे पहचानें असली सोना, जानिए पूरी बात

Gold Hallmark :कौन से नए नियम हुए लागू? गहने खरीदने से पहले कैसे पहचानें असली सोना, जानिए पूरी बात

November 8, 2026
Lucknow Agra Expressway Bus Accident

Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से मचीं चीख पुकार, 50 से 60 लोग थे सवार; रेस्क्यू में जुटी पुलिस और दमकल टीम

November 8, 2026
Ghaziabad Fire: दिवाली की रात क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक बिल्डिंग में लगी आग,10वीं मंज़िल परदिखी आग की लपटें

Ghaziabad Fire: दिवाली की रात क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक बिल्डिंग में लगी आग,10वीं मंज़िल परदिखी आग की लपटें

November 8, 2026
UP Diwali Road Accidents

Road Accident:यूपी में दिवाली की खुशियां बदलीं मातम में , मुजफ्फरनगर-चित्रकूट में भीषण हादसे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 8, 2026
UP Weather Today

UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप,आईए जानते हैं लखनऊ-नोएडा समेत 4 शहरों कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India