Site icon News1India

Kanpur: सीएम योगी के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दिखने लगा असर, कानपुर के व्यापारी करेंगे 600 करोड़ का निवेश

कानपुर: उत्तर प्रदेश में लेकर कानपुर के उद्यमियों में खासा उत्साह है. अकेले कानपुर जिले के उद्यमी करीब 600 करोड़ के निवेश की तैयारी कर रहे हैं. लखनऊ में फरवरी महीने में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश के लिए कानपुर के 36 से अधिक उद्यमियों ने अपनी उत्पादन इकाइयों के विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया है. इससे उम्मीद जताई जा रही है कि यहां के उद्यमी 600 करोड़ से अधिक का निवेश कर सकते हैं.

उपायुक्त उद्योग सुधीर श्रीवास्तव से विशेष बातचीत में बताया गया कि राज्य सरकार फरवरी महीने में विश्व उद्यम निवेश सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है. साबुन बनाने वाली कंपनी इसमें 100 करोड़ रुपए निवेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने अपनी एक्सपेंशन यूनिट लगाने की तैयारी कर ली है. इसी प्रकार कपड़ा उद्योग यानी टेक्सटाइल इंडस्ट्री से 172 करोड़ रुपये का विस्तार प्रस्ताव प्राप्त हुआ है.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में व्यापारी करेंगे 600 करोड़ का निवेश

उन्होंने बताया कि कानपुर के टेक्सटाइल, लेदर गुड्स, खाद्य प्रसंस्करण, प्लास्टिक व मशीनरी उद्योग प्रमुख हैं. टेक्सटाइल इंडस्ट्री से 15 कंपनियों ने लगभग 172 करोड़ के विस्तार प्रोजेक्ट तैयार किये हैं. करामत टैनिंग इंडस्ट्री, ग्लोब टैनर्स , हरिओम इंडस्ट्री, टेक्सटाइल इंडस्ट्री, कलर्स फैब्रिक, ले मैक एक्सपोर्ट, के प्लास्टिक प्रोडक्ट, केडी पोली इंडस्ट्रीज, केडी पालीमर्स, कानपुर प्लास्टिक पैक 10 करोड़, विनायक ग्रुप, श्याम एडिबल ऑयल, प्रीसेटिक्स इक्विपमेंट प्रा लिमिटेड, प्रेसिशन पार्ट्स ने 10 करोड़ का निवेश करने की तैयारी की है. उन्होंने यह भी बताया कि पुराने उद्योगों के विस्तार पर नई इकाइयों की तरह सरकार द्वारा सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. इससे पहले से चल रहे उद्योगों का विस्तार करना भी आसान हो गया है। ऐसे मौके का फायदा उठाने के लिए शहर के छोटे-बड़े व्यवसायी अपने प्रस्ताव भेज रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – UP: नड्डा ने सीएम योगी के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था, गाजीपुर से किया ‘मिशन 2024’ का आगाजइसे भी पढ़ें –

Exit mobile version