Sunday, November 8, 2026 10:11 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से मचीं चीख पुकार, 50 से 60 लोग थे सवार; रेस्क्यू में जुटी पुलिस और दमकल टीम

Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से मचीं चीख पुकार, 50 से 60 लोग थे सवार; रेस्क्यू में जुटी पुलिस और दमकल टीम

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 से 60 लोग सवार थे। रेस्क्यू टीम ने 15 से 16 यात्रियों को सुरक्षित निकाला।

by SYED BUSHRA
08/11/2026
Lucknow Agra Expressway Bus Accident

Lucknow Agra Expressway Bus Accident:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार, 9 नवंबर की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट मोहन के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

रेवाड़ी से छपरा जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, बस हरियाणा के रेवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। सोमवार सुबह करीब 7:08 बजे जीरो पॉइंट मोहन के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य के लिए कई टीमों को मौके पर बुलाया गया।

RELATED NEWS

Moradabad Accident : बेकाबू बोलेरो ने पांच बच्चों को कुचला, दो की मौत से मचा कोहराम; पुलिस वाहन पर  पथराव

Moradabad Accident : बेकाबू बोलेरो ने पांच बच्चों को कुचला, दो की मौत से मचा कोहराम; पुलिस वाहन पर पथराव

November 3, 2026
Purvanchal Expressway Bus Accident Lucknow

Bus Accident :पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा,स्लीपर बस पलटी, 7 की दर्दनाक मौत, 21 गंभीर रूप से घायल

February 24, 2026

तीन स्टेशनों से पहुंचीं रेस्क्यू टीमें

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) लखनऊ अंकुश मित्तल के निर्देशन में अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रभारी आलमबाग सुमित प्रताप सिंह के साथ फायर स्टेशन आलमबाग से एक फायर टेंडर, सरोजनी नगर से रेस्क्यू व्हीकल और हजरतगंज से अत्याधुनिक मल्टी डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल (एमडीआरवी) को मौके पर भेजा गया।

पुलिस बल के साथ अग्निशमन विभाग की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। बस के भीतर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए एमडीआरवी में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

कड़ी मशक्कत से पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए बस में फंसे करीब 15 से 16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल था। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सभी टीमों के बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के चलते महज 35 मिनट में पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

घायलों को KGMU ट्रॉमा सेंटर भेजा

हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों और एक बच्चे को तत्काल एंबुलेंस की मदद से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां उनका उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और राहत टीमों की मौजूदगी में बचाव कार्य किया गया।

बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार होने के कारण दुर्घटना के बाद स्थिति गंभीर हो गई थी। फिलहाल घायलों के उपचार और हादसे में हताहत हुए लोगों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है।

Related Posts

Moradabad Accident : बेकाबू बोलेरो ने पांच बच्चों को कुचला, दो की मौत से मचा कोहराम; पुलिस वाहन पर  पथराव

Moradabad Accident : बेकाबू बोलेरो ने पांच बच्चों को कुचला, दो की मौत से मचा कोहराम; पुलिस वाहन पर पथराव

November 3, 2026
Purvanchal Expressway Bus Accident Lucknow

Bus Accident :पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा,स्लीपर बस पलटी, 7 की दर्दनाक मौत, 21 गंभीर रूप से घायल

February 24, 2026
Lucknow Agra expressway toll bonus issue

Agra Lucknow Expressway Protest: दिवाली बोनस को लेकर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने किया ऐसा काम हजारों वाहन की हो गई बल्ले बल्ले

October 22, 2025
UP Unnao

18 लोगों की मौत, उन्नाव में एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस टैंकर से टकराने के बाद हुई दो टुकड़े

July 10, 2024

UP News: प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत 4 की मौत 4 घायल

May 2, 2023

Road Accident: मेरठ के लावड़ नगर पंचायत EO सुधीर कुमार की लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

December 27, 2022
Next Post
Gold Hallmark :कौन से नए नियम हुए लागू? गहने खरीदने से पहले कैसे पहचानें असली सोना, जानिए पूरी बात

Gold Hallmark :कौन से नए नियम हुए लागू? गहने खरीदने से पहले कैसे पहचानें असली सोना, जानिए पूरी बात

POPULAR POST

IND vs NZ : बिना मैच खेले ही सीरीज से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर, क्या फिर लगी चोट या है कोई और है वजह?

IND vs NZ : बिना मैच खेले ही सीरीज से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर, क्या फिर लगी चोट या है कोई और है वजह?

November 4, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

November 8, 2026
Salton Sea California

Salton Sea : एक छोटी सी गलती से बनी झील, 100 साल बाद अब क्यों बनीं लोगों के लिए मुसीबत?

November 7, 2026
Shop Security : क्या CCTV और बारकोड सिस्टम से रुक जाएगी दुकान में चोरी? 90% बचत के दावे  में कितना सच?

Shop Security : क्या CCTV और बारकोड सिस्टम से रुक जाएगी दुकान में चोरी? 90% बचत के दावे में कितना सच?

November 8, 2026

Delhi-NCR Diwali Rush: दिवाली की धूम में ने बढ़ाया रोड पर जाम,दिल्ली वालो का हाल हुआ बेहाल

November 8, 2026

LATEST

Gold Hallmark :कौन से नए नियम हुए लागू? गहने खरीदने से पहले कैसे पहचानें असली सोना, जानिए पूरी बात

Gold Hallmark :कौन से नए नियम हुए लागू? गहने खरीदने से पहले कैसे पहचानें असली सोना, जानिए पूरी बात

November 8, 2026
Lucknow Agra Expressway Bus Accident

Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से मचीं चीख पुकार, 50 से 60 लोग थे सवार; रेस्क्यू में जुटी पुलिस और दमकल टीम

November 8, 2026
Ghaziabad Fire: दिवाली की रात क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक बिल्डिंग में लगी आग,10वीं मंज़िल परदिखी आग की लपटें

Ghaziabad Fire: दिवाली की रात क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक बिल्डिंग में लगी आग,10वीं मंज़िल परदिखी आग की लपटें

November 8, 2026
UP Diwali Road Accidents

Road Accident:यूपी में दिवाली की खुशियां बदलीं मातम में , मुजफ्फरनगर-चित्रकूट में भीषण हादसे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 8, 2026
UP Weather Today

UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप,आईए जानते हैं लखनऊ-नोएडा समेत 4 शहरों कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

November 8, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India