Site icon News1India

लखनऊ-आगरा एक्स्प्रेस-वे पर बड़ा हादसा, बस और ट्रक के बीच हुई ज़बरदस्त भिड़ंत, 40 घायल 6 की हुई मौत

Kannauj News

Kannauj News : यूपी के कन्‍नौज में लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से दिल्‍ली जा रही सवारियों से भरी डबल डेकर बस की टक्‍कर एक टैंकर से हो गई। तेज टक्‍कर के बाद दोनों वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गए। इस हादसे में  यात्री घायल हो गए। घटना के समय यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह एक्‍सप्रेसवे से गुजर रहे थे, उन्‍होंने काफिला रुकवाकर हादसे की जानकारी ली और घायलों को अस्‍पताल पहुंचवाया।

घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा और सैफई भेजा गया है। इससे पहले पीलीभीत और चित्रकूट जिलों में भी गुरुवार रात दो बड़े सड़क हादसे हुए थे। पीलीभीत में पांच और चित्रकूट में छह लोगों की मौत हो गई। सर्दियों में कोहरे के कारण सड़क हादसों की संख्‍या में इजाफा हुआ है, और कन्‍नौज में यह तीसरा सड़क हादसा मात्र 24 घंटे के भीतर हुआ है।

यह पढ़ें : घर में चाहते हैं सुख-समृद्धि ? तो आज इस मुहूर्त में करें राम-सीता की ऐसे पूजा

बड़े हादसे में डॉक्टरों की हुई थी मौत

यह ध्यान देने योग्य है कि एक हफ्ते पहले कन्नौज में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था, जिसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की जान चली गई थी। ये सभी डॉक्टर लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। जैसे ही उनकी कार कन्नौज के पास पहुंची, वह एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही सभी डॉक्टरों की मौत हो गई।

Exit mobile version