Monday, November 16, 2026 8:42 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Mahakumbh में घुसे आतंकियों ने 25 लोगों को बनाया बंधक, NSG-ATS के पलटवार से थर-थर कांपी ‘पन्नू एंड आतंकी कंपनी’

Mahakumbh में घुसे आतंकियों ने 25 लोगों को बनाया बंधक, NSG-ATS के पलटवार से थर-थर कांपी ‘पन्नू एंड आतंकी कंपनी’

Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज महाकुंभ में आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए किया गया मॉकड्रिल, एनएसजी-एटीएस और पुलिस ने ने बंधक बनाये 25 लोगों को छुड़ाया।

by Vinod
14/01/2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का आगाज होगा। जिसको लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से व्यापक तैयारियां की गई हैं। संगम के तट पर अभेद सुरक्षा-व्यवस्था। एनएसजी, यूपी एसटीएस और यूपी एसटीएफ के जांबाज कमांडोज की निगहबानी के चलते महाकुंभ में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस के साथ एनएसजी-एटीएस के कमांडोज ने मॉकड्रिल किया। ये बालसन चौराहे पर मॉकड्रिल की गई। इस दौरान हथियारों से लैस आतंकी मेले के अंदर दाखिल होते हैं और 25 लोगों को बंधक बना लेते हैं। तभी कमांडोज का पलटवार होता है और सभी बंधकों को छुड़ाने के साथ ही आतंकियों को ढेर कर देते हैं।

एक्शन में आए कमांडोज

महाकुंभ की पुलिस को अचानक से वायरलेस पर मैसेज आया कि बालसन चौराहे पर आतंकियों ने एक बस को हाईजैक कर 25 लोगों को बंधक बना लिया है। इसके बाद एनएसजी कमांडो, एटीएस और प्रयागराज पुलिस ने बालसन चौराहे रेस्क्यू ऑपरेशन लांच किया। कमांडो ने करीब आधे घंटे के ऑपरेशन के दौरान सभी आतंकियों को ढेर कर करने के साथ 25 बंधकों को मुक्त करवाया। पुलिस, एनएसजी और एटीएस की कार्रवाई को देख लोग डर गए। बाद में पता चला कि प्रयागराज महाकुंभ में किसी भी आतंकी हमले से निपटने के लिए प्रयागराज पुलिस, एनएसजी और एटीएस की तरफ से एक मॉक एक्सरसाइज की गई थी।

रणनीतिक तरीके से मॉक ड्रिल

तीनों सुरक्षा ऐजेंसियों ने आतंकवादी घटना के दौरान बंधकों को सुरक्षित बचाने की प्रक्रिया का परिक्षण किया। मॉक एक्सरसाइज के दौरान 25 बंधकों को छुड़ाने के लिए रणनीतिक तरीके से मॉक ड्रिल किया गया। इस अभ्यास में कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस, एनएसजी कमांडो और एटीएस शामिल रही। ताकि ऐसी किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। महाकुम्भ की तैयारियों के मद्देनजर डीसीपी सिटी अभिषेक भारती के नेतृत्व में यह मॉक एक्सरसाइज की गई। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि महाकुंभ को लेकर पुलिस की तरफ से तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी सुरक्षाबल के जवान आपस में तालमेल के साथ महाकुंभ की सुरक्षा में तैनात हैं। पुलिस हर चुनौती से निपटने को लेकर तैयार है।

RELATED NEWS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

बनाया जा रहा हाईटेक रूम

बता दें, महाकुंभ 2025 में आने वाले 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने अपनी कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई हाइटेक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिसमें हाई लेवल की मीटिंग के साथ-साथ सुरक्षा के कई जरूरी कामों पर निगरानी रखी जा रही है। इन हाईटेक रूम की खास बात यह है कि इन कंट्रोल रूम का निर्माण बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर कर रहे है। उनका दावा है कि हाईटेक सुविधाओं वाला यह कंट्रोल रूम 7 दिन के अंदर तैयार हो जाएगा। इसी के जरिए पूरे महाकुंभ पर नजर रखी जाएगी।

एनएसजी कर रही महाकुंभ की पहरेदारी

वहीं महाकुंभ में 200 एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) कमांडों की तैनाती होनी है। 100 एनएसजी कमांडों ने मोर्चा संभाल लिया है। महाकुंभ में चार टीमें तैनात की जाएंगी। हर टीम में 50 कमांडो शामिल हैं। अभी दो टीम महाकुंभ में पहुंच गई है। ये टीमें अत्याधुनिक हथियारों के साथ सोमवार को हेलीकॉप्टर के जरिए कुंभ क्षेत्र में पहुंची। बाकी दो टीमों को भी जल्द ही महाकुंभ की सुरक्षा के लिए प्रयागराज में तैनात किया जाएगा। एनएसजी कमाडों के साथ महाकुंभ में संदिग्धों की पहचान के लिए स्पार्ट्स की 30 टीमें लगाई गई है जो हर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखेंगी, इनमें से 18 टीम अभी से एक्टिव हो गई है। बाकी टीम को भी जल्द ही तैनात किया जाएगा।

पुलिस, एटीएस, एसटीएफ भी तैनात

महाकुंभ में एनएसजी कमांडो के अलावा यूपी पुलिस के 15 हजार जवानों को तैनात किया गया है, जो यूपी के 70 जिलों से आए हैं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के जवाब आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे हैं। दिन में तीन शिफ्ट लगती है। इस बार महाकुंभ क्षेत्र भी पहले की तुलना में लगभग दोगुना है, जिसे देखते हुए महाकुंभ क्षेत्र में थानों की संख्या से लेकर चौकी, फायर स्टेशन और पार्किंग की व्यवस्था भी पहले से ज्यादा की गई है। महाकुंभ में तीन चरणों का सुरक्षाघेरा है, जिसे कोई भी तोड़ नहीं पाएगा।

गुरुपतवंत सिंह पन्नू की धमकी

बता दें, बीते सोमवार को गुरुपतवंत सिंह पन्नू के नाम से सैकड़ों लोगो को ई-मेल आया है, जिसमे उसने लिखा है कि, 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक खालिस्तानी समर्थक लखनऊ और प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचें। वहां खालिस्तान और कश्मीर का झंडा फहराएं। उसने ई-मेल में लिखा है कि, ’न हिंदुत्व ना हिंदुस्तान, महाकुम्भ प्रयागराज बन गया जंग का मैदान’। उसने कहा है कि, अपने तीनों साथियों की मौत का वो बदला लेगा और इस महाकुम्भ को आखिरी कुम्भ बना देगा। जिसके बाद यूपी पुलिस ने सभी अंतराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाते हुए महाकुम्भ की भी सुरक्षा मजबूत कर दी है।

इस वजह से पन्नू बौखलाया

दरअसल, दिसम्बर 2024 में यूपी एसटीएफ ने पंजाब पुलिस के इनपुट पर पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकी वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह और जसनप्रीत सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। जिसके बाद खालिस्तानी आतंकी व सिख फॉर जस्टिस चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने महाकुम्भ के तीनों शाही स्नान पर्व पर आतंकी वारदात को अंजाम देने की धमकी जारी की थी। जिसको लेकर संत समाज की तरफ से भी पलटवार किया गया। संतों ने कहा कि जो भी महाकुंभ में व्यवधान डालेगा, उसे संगम में डुबोकर मार दिया जाएगा। पन्नू की धमकी से भारतवासी डरने वाले नहीं।

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025
कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

March 6, 2025
Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

March 3, 2025
Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

March 5, 2025
सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

March 1, 2025
Mahakumbh 2025

10,000 रुपए बोनस और 1 हफ्ते की छुट्टी, महाकुंभ में तैनात 75 हजार पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का तोहफा

February 28, 2025
Mahakumbh 2025

दिव्य-भव्य महाकुंभ के आखिरी 24 घंटे, महाशिवरात्री के स्नान का ये है प्लान

February 25, 2025
UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

February 24, 2025
Mahakumbh 2025

प्रयागराज के बाद बनारस ही क्यों जाते है नागा साधु? वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

February 24, 2025
Next Post
Oscar 2025: लॉस एंजल्स में लगी आग से प्रभावित हुई ऑस्कर अवॉर्ड की नॉमिनेशन डेट, जानें कब होगा कार्यक्रम

Oscar 2025: लॉस एंजल्स में लगी आग से प्रभावित हुई ऑस्कर अवॉर्ड की नॉमिनेशन डेट, जानें कब होगा कार्यक्रम

Delhi Elections 2025

Delhi Elections 2025: BJP और AAP की रणनीतियां, मुफ्त सुविधाओं और फाइनेंशियल मदद से वोटों की जोड़-तोड़

Vande Bharat

अब बड़े पर्दे पर दौड़ेगी वंदे भारत, अनुमति मिलते ही इस डायरेक्टर ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

POPULAR POST

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी में VIP सुरक्षा करने वालों को मिलेगी राहत

NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी में VIP सुरक्षा करने वालों को मिलेगी राहत

November 10, 2026
Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026
Oil Price :ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल की कीमत हुई क्रैश ,क्या अब पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते?

Oil Price :ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल की कीमत हुई क्रैश ,क्या अब पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते?

November 9, 2026
Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

November 9, 2026
Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026

LATEST

UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India