Site icon News1India

Maneka Gandhi: चौका-बेलन पर पूड़ियां बेलते नजर आई मेनका गांधी, सोशल मीडिया पर शेयर किया Video

उत्तर प्रदेश: यूपी के सुल्तानपुर से सांसद की पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो गया है. दरअसल वीडियो में मेनका गांधी महिलाओं के साथ बैठकर पूड़ियां बेलती देखी जा रही हैं. 50 सेकेंड के इस वीडियो के सामने आते ही लोग मेनका गांधी की तारीफ कर रहे हैं. आपको बदा दें कि, खुद मेनका के बेटे और पीलीभीत से BJP सांसद वरुण गांधी ने इस वीडियो को ट्वीट और अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है.

नवरात्रि के दौरान वरुण गांधी अपनी माँ को लेकर बहुत इमोश्नल दिखाई दिए. उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि “सृजन, पालन और संहार तीनों गुणों को अपने भीतर समेटने वाली देश की हर मां, मां दुर्गा का स्वरूप है. मां करुणा भी है और साहस भी, मां दया भी है और संघर्ष भी है. सही मायने में मां एक संपूर्ण योद्धा है और शारदीय नवरात्रि का यह पावन पर्व मातृत्व का सबसे बड़ा उत्सव है. मां ही संसार है.

प्रदेश के सुल्तानपुर सांसद पूर्व मंत्री मेनका गांधी किसी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी. जहां उन्होने महिलाओं को पुड़िया बेलते हुए देखा तो वे भी उनके साथ बेलन लेकर पूड़ी बेलने बैठ गई. वीडियो में किसी ने कमेंट भी किया कि पूड़ी गोल नहीं बनी है हालांकि बाद में लोगों ने उनके प्रयास पर तालियां भी बजाईं थी. सांसद मेनका गांधी को अपने बीच पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आईं.

इसे भी पढ़ें – Ghaziabad: गाजियाबाद के रामलीला मैदान में ब्रेक डांस झूला टूटा, हादसे में तीन बच्चों समेत 4 घायल, देखें VIDEO

Exit mobile version