Site icon News1India

मथुरा: हिंदू महासभा के नेता दिनेश शर्मा को पुलिस ने किया नजरबंद, CM योगी को खून से पत्र लिखकर मांगा ये अधिकार

मथुरा: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विवादित ईदगाह परिसर में पूजा की मांग को लेकर सीएम योगी को खून से पत्र लिखने वाले हिंदुत्व नेता दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) को आज पुलिस ने नजरबंद कर दिया.

सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में दिनेश शर्मा ने मांग की थी कि वह मूल गर्भ ग्रह में भगवान कृष्ण की पूजा करना चाहते हैं और पूजा की अनुमति नहीं देने पर उन्होंने इच्छामृत्यु की मांग की है. सीएम के कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो, इसीलिए मथुरा पुलिस ने दिनेश शर्मा को उनके घर में ही नजर बंद कर दिया.

आपको बता दें कि, दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) पहले भी लड्डू गोपाल जी के अक्षय की मांग कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने शाही ईदगाह में माइक द्वारा अजान रोकने की मांग की है. साथ ही शाही ईदगाह को गंगा जमुना के पानी से शुद्ध करने की भी मांग की है.

खून से पत्र लिखकर मांगा ये अधिकार

दिनेश शर्मा की मांगों से मुस्लिम समाज भी नाराज है. श्री दिनेश शर्मा ने मीडिया के माध्यम से सीएम योगी से यह भी मांग की है कि आप कंस की जेल के ऊपर तथाकथित ईदगाह में पूजा करें और ब्रज के सभी निवासियों को भी पूजा का अधिकार दें क्योंकि कान्हा का जन्म कंस की जेल में हुआ था.

हिन्दू वादी नेता दिनेश शर्मा ने आगे कहा कि, श्री कृष्ण का जन्म कंस के कारागार में हुआ था. इसलिए मूल गर्भ ग्रह ईदगाह परिसर के नीचे है. इस खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. दिनेश शर्मा की नजरों में न आने से तमाम हिंदू कार्यकर्ताओं में गुस्सा फैल गया है.

ये भी पढ़ें –

UP: फर्जी पत्रकार बनकर ठगने की कोशिश, किसान से मांगे पांच हजार रुपए, पढ़ें पूरा मामला

Exit mobile version