Site icon News1India

Saharanpur : युवक की गोली मारकर हत्या, खेत से बरामद हुआ शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Saharanpur

Saharanpur : यूपी के सहारनपुर से एक सनसनी मामला सामने आया है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव खेत से बरामद हुआ है। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, नितिन कश्यप (18) का शव गांव मुकुंदपुर के गन्ने के खेत में मिला है। मृतक नितिन गांव घासोती का निवासी था, वह अपने घर से रामपुर जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके परिजनों ने रात भर उसकी खोजबीन की मगर सुबह उसका शव मिलने पर कोहराम मच गया।

खेतों से मिला शव

रात भर परिजनों ने उसकी छानबीन की लेकिन पूरी रात उसका कुछ पता नहीं चला, अगले दिन सुबह (Saharanpur) मुकुंदपुर गांव के पास खेतों में मृतक नितिन कश्यप का शव पड़ा मिला था।

हताश परिजन युवक का शव अपने घर ले गए और बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नितिन गांव में चाऊमीन की रेहड़ी लगाता था। हालांकि, परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

यह भी पढ़े : डासना मामला लेकर योगी दरबार पहुंचे नन्द किशोर गुज्जर… सीएम योगी ने कही ये बात

फॉरेंसिक टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल घटनास्थल पर मौके पर पहुंची और इस मामले को गंभीरता से लिया, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, इसी दौरान फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

Exit mobile version