Site icon News1India

Maharajganj News : विधायक बनते ही पहली फुर्सत में महाराजगंज पहुंच गई नसीम सोलंकी, कह दी ये बड़ी बात

अविमुक्त पांडेय, महराजगंज। जिला कारागार में बंद कानपुर के सीसामऊ से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी विधानसभा के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आज अपने पति से मिलने महराजगंज जिला कारागार पहुँची। नसीम सोलंकी विधानसभा उपचुनाव में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर जीत दर्ज की है।

इरफ़ान की विधायकी गई तो पत्नी बनीं विधायक

जेल में अपने पति से मुलाकात के बाद बाहर निकली विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि वह लोग खुश हैं और उनके पति भी खुश हैं। पति के जेल में बंद होने के बाद पिछले 2 साल से हम लोग झेल रहे हैं। चुनाव में जीत के लिए विधानसभा की जनता और सपा और कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

नसीम सोलंकी के साथ एक सपा विधायक भी पहुंचे

सपा के विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि सरकार ने अपने अहंकार में इस सीट को जबरिया खाली कराया था। उस पर जनता ने उनको माकूल जवाब दिया है और यह बताया है कि लोकतंत्र में अहंकार का कोई स्थान नहीं है। इस प्रकार से जनता के दिए जनादेश को नाकारा नहीं सकते हैं और यह कानपुर के लोगों ने बखूबी बताया है ।

Exit mobile version