Site icon News1India

बसपा सुप्रीमो मायावती ने समीक्षा बैठक में लिए ये फैसले! लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पूर्णतः तैयार

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतिजे आते ही पार्टियों ने अपनी कमर कसते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब बीजेपी (BJP) में भी मंथन का दौर शुरू हो गया है। आपको बता दें की भाजपा ने इसके लिए कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। वहीं कार्यकारिणी बैठक में पार्टी ने लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी ने 80 में से 80 सीट जीतने का लक्ष्य तय कर रखा गया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए हर स्तर पर तैयारियों की समीक्षा करने की नीति बना रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि निकाय चुनाव में जहां हार हुई है, उन क्षेत्रों में पार्टी नजर बनाते हुए फिडबैक भी ले सकती है।

पक्ष तैयार तो विपक्ष भी लाजवाब

राजनीति में पक्ष और विपक्ष के बीच चुनावी रार तो चलती ही रहेगी अगर पक्ष जी-तोड़ तैयारियों में जुटा है, तो विपक्ष भी पीछे नहीं ऐसे ही बसपा सुप्रीममो मायावती भी आगामी लोकसभी चुनाव की तैयारियां जोरो शोरों से कर रही है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी चुनाव के बाद समीक्षा बैठक बुलाई इस बैठक में आगामी चुनाव को काफी गंभीरता से लेते हुए जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी, सेक्टर कमेटी, बूथ कमेटी को रिव्यू करने के निर्देश दिए है। वहीं इस लक्ष्य के साथ पार्टी ने तय किया की अगस्त तक इस काम पूरा किया जाएगा साथ ही पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ने और चुनाव में अच्छा शानदार प्रदर्शन करने की बात की गई है।

इस बैठक में इस बात का जिक्र बरेली मंडल प्रभारी जाफर मलिक ने कहा की बसपा आगरा, सहारनपुर समेत कई महापौर की सीट जीत रही थी। लेकिन धांधली के तहत सीट से हार गई थी। वहीं उत्तर प्रदेश में बसपा ने अच्छा परचम लहराया। निकाय चुनाव का वोट परसेंट देखिए बसपा का बढ़ा है। कितनी सीट जीती ये अलग बात है, की बसपा का गठबंधन बैकवर्ड, दलित, मुस्लिम, अपर कास्ट और गरीब से हो चुका है। इसलिए बसपा अकेले दम पर सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

Exit mobile version