Site icon News1India

फूलपुर में सपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

Prayagraj

Prayagraj News: बुधवार को फूलपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी का नामांकन समारोह विवादों में आ गया। नामांकन के दौरान पार्टी (Prayagraj News) के करीब आधा दर्जन विधायक और कई बड़े नेता उपस्थित थे, लेकिन पुलिस द्वारा केवल चुनिंदा लोगों को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने की अनुमति दी गई।

सपा नेता अमरनाथ मौर्य और जिला महासचिव रविंद्र यादव सहित कुछ अन्य पार्टी कार्यकर्ता जब अंदर जाने का प्रयास करने लगे, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

इस मौके पर एक सपा कार्यकर्ता ने पुलिस वालों को धमकी दी कि वे अपनी ‘औकात’ दिखाएं। वहीं, अमरनाथ मौर्य ने पुलिसकर्मियों को बीजेपी का एजेंट बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ही नियम कानून लागू होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब बीजेपी का नामांकन होगा, तो उस दिन कोई नियम नहीं बचेगा और सभी लोग अंदर जा सकेंगे। इस विवाद के दौरान पुलिस ने कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी अंदर जाने की अनुमति दी।

यह भी पढ़े: कांग्रेस अब नहीं लड़ेगी उत्तर प्रदेश में उपचुनाव, समाजवादी पार्टी सभी 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी

हालांकि, इस नोकझोंक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन वीडियोज पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे सपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी करार दे रहे हैं, जबकि अन्य का मानना है कि पुलिस को सियासी विवादों में नहीं पड़ना चाहिए। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। नामांकन के इस विवाद ने क्षेत्र में राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

Exit mobile version