Site icon News1India

राजा भैया को बड़ा झटका: उत्तराखंड में हाथ से निकली करोड़ों की जमीन

Raja Bhaiya

Raja Bhaiya: उत्तर प्रदेश की राजनीति के बाहुबली नेता राजा भैया, जिन्हें प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके की रियासत का वारिस माना जाता है, इन दिनों उत्तराखंड में हुए एक फैसले के कारण फिर से सुर्खियों में हैं। 2007 में राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह ने नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास करोड़ों की 27 नाली जमीन खरीदी थी। अब, उत्तराखंड हाईकोर्ट के हालिया आदेश ने इस संपत्ति को राज्य सरकार में निहित कर दिया है, जिससे राजा भैया को बड़ा झटका लगा है।

27 नाली जमीन का मामला

Raja Bhaiya और भानवी सिंह द्वारा खरीदी गई यह बेशकीमती जमीन, नीम करोली बाबा के प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के पास स्थित है। इस जमीन पर पहले से ही कानूनी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह मामला राजस्व बोर्ड और कोर्ट में वर्षों से लंबित था, जिसके चलते जमीन पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका था। इसी बीच उत्तराखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इस जमीन को सरकार में निहित करने का आदेश जारी किया, जिससे राजा भैया और उनकी पत्नी की करोड़ों की संपत्ति हाथ से निकल गई।

नहीं पसीजा धरती के भगवान का दिल, इधर-उधर भटकता रहा बेबस पिता, इलाज मांगने पर डॉक्टरों ने पीटकर भगाया

Raja Bhaiya और भानवी सिंह के रिश्तों में दरार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा भैया और भानवी सिंह के रिश्ते भी इन दिनों तनावपूर्ण हैं, और दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। जमीन के इस झटके के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि राजा भैया और भानवी सिंह अब किस दिशा में कदम उठाते हैं।

इस फैसले के बाद, राजा भैया के राजनीतिक करियर पर इसका क्या असर होगा, यह भी एक महत्वपूर्ण सवाल है।

Exit mobile version