Site icon News1India

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Singh Lucknow Visit:केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 21 और 22 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह शहर में आयोजित दो बड़े दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगे। 21 नवंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 5वें स्किल दीक्षांत समारोह और राष्ट्रीय टॉपर्स सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं, 22 नवंबर को बाबू बनारसी दास (बीबीडी) विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने उनका कार्यक्रम साझा किया है।

पहले दिन का पूरा कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, राजनाथ सिंह 21 नवंबर को दोपहर 3:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से शाम 4:10 बजे 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास जाएंगे। शाम 4:55 बजे आवास से निकलकर 5:10 बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे। यहां शाम 5:30 से 6:45 बजे तक आयोजित स्किल दीक्षांत समारोह और राष्ट्रीय टॉपर्स सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:05 बजे अपने आवास पहुंचेंगे और लखनऊ में रात्रि विश्राम करेंगे।

बीबीडी विश्वविद्यालय में समारोह

22 नवंबर को रक्षा मंत्री सुबह 11:15 बजे अपने आवास से रवाना होंगे और 11:30 बजे बीबीडी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:30 से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे एक निजी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वहां से 1:45 बजे रवाना होकर दोपहर 2:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

शाम को फिर लौटेंगे लखनऊ

देहरादून और हरिद्वार में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राजनाथ सिंह शाम 6:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 7:30 बजे वहां से निकलकर 7:40 बजे 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। यहां वह रात्रि विश्राम करेंगे।

Exit mobile version