Monday, November 16, 2026 10:18 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कुछ ऐसी है पूजा पाल की कहानी, जानें लेडी विधायक अब किस दल की बनेंगी ‘सारथी’

कुछ ऐसी है पूजा पाल की कहानी, जानें लेडी विधायक अब किस दल की बनेंगी ‘सारथी’

कौशांबी की चायल विधानसभा सीट की विधायक पूजा पाल को अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी से निष्काषित कर दिया। जिसके बाद पूजा पाल लगातार सूर्खियों में है।

by Vinod
16/08/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कौशांबी की चायल विधानसभा सीट की विधायक पूजा पाल को अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी से निष्काषित कर दिया। जिसके बाद पूजा पाल लगातार सूर्खियों में है। वह अब खुलकर सपा पर हमलावर हैं। ऐसे में चर्चा है कि पूजा पाल जल्द ही बीजेपी की सदस्यता लेंगी। बीजेपी उन्हें योगी सरकार में मंत्री भी बना सकती है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही पूजा पाल गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकती हैं। पूजा पाल की बीजेपी में एंट्री धमाकेदार होगी। जिसका रोडमैप बनकर तैयार हो रहा है।

पूजा पाल 2022 के विधानसभा चुनाव में चायल सीट से सपा के टिकट पर विधायक बनी थीं। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पूजा का रुख बदलने लगा। वह बीजेपी के करीब होने लगीं। विधानसभा में पूजा पाल ने अतीक अहमद का जिक्र किया और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। जिसके चलते अखिलेश यादव ने पूजा पाल को पार्टी से निकाल दिया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पूजा पाल का बीजेपी में जाना तय है। उन्हें मंत्री पद भी दिया जा सकता है। सपा में रहते हुए वह मंत्री नहीं बन सकती थीं। अब रास्ता साफ हो गया।

दरअसल, पिछले साल राज्यसभा चुनाव में सपा के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। अप्रैल 25 में विधायक मनोज पांडेय, अभय सिंह और राकेश सिंह को पार्टी से बाहर किया गया लेकिन पूजा पाल पर पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उस समय पार्टी ने कहा था कि पूजा को सुधार का मौका दिया गया। लेकिन पर्दे की पीछे की बात यह थी कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) के फार्मूला पर राजनीति कर रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐसा कुछ नहीं करना चाहते थे कि पाल बिरादरी में कोई गलत संदेश चला जाए और बीजेपी उसको भुना ले।

RELATED NEWS

CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

November 11, 2026

पूजा पाल का रुख उमेश पाल हत्याकांड के बाद बदलने लगा। वह बीजेपी के करीब होने लगीं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने बीजेपी का साथ दिया। ऐसे में पूजा पाल जल्द ही बीजेपी की सारथी बनेंगी। पूरे प्रकरण पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कहना है कि जो भी पार्टी विरोधी कार्य करेगा, उसे पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। पूजा पाल पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थीं, उन्हें सुधारने का अवसर जून माह में चेतावनी के साथ दिया गया था लेकिन कोई तब्दीली नहीं आई। इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा है।

बता दें, पूजा पाल के पति राजू पाल बसपा के विधायक थे, जिनकी साल 2005 में शादी के चंद रोज बाद ही हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर लगा था। उस समय प्रयागराज में अतीक का खौफ इतना था कि लोग उसके खिलाफ बोलने से डरते थे, लेकिन पूजा पाल ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने पति की लड़ाई को आगे बढ़ाने का फैसला किया। रपूजा पाल ने चुनाव लड़ा और शहर पश्चिम विधानसभा सीट से जीत हासिल की। वह दो बार बसपा से विधायक बनीं और फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं।

2022 में पूजा पाल सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक चुनी गई। इस दौरान वह अपने पति राजू पाल के हत्याकांड में शामिल आरोपियों को सजा दिलाए जानें की लड़ाई जारी रखी। राजू पाल की हत्याकांड में उमेश पाल भी अहम गवाह थे। मगर पिछले साल उमेश पाल की भी गोली-बमों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के कुछ महीने बाद ही हत्यारोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, इस हत्याकांड में शामिल रहे अतीक के बेटे असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा था कि उनकी सरकार ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। यही वजह है कि अतीक अहमद जैसा माफिया आज मिट्टी में मिल गया है। पूजा पाल ने यह भी कहा कि वह अपनी पार्टी के खिलाफ नहीं हैं लेकिन सीएम योगी के एक फैसले ने उन्हें निजी तौर पर बहुत सुकून दिया है। इसलिए वह सीएम की खुलकर तारीफ करती हैं। पूजा पाल ने सपा पर जमकर निशाना साधा। मुलायम सिंह यादव का नाम लिया। अखिलेश यादव के खिलाफ भी बोलीं।

सपा पर निशाना साधते हुए पूजा पाल ने कहा शायद आप प्रयागराज की उन महिलाओं की बात नहीं सुन पाए जो मुझसे भी ज्यादा परेशान थीं। लेकिन मैं उनकी आवाज हूं। मुझे विधायक चुनकर विधानसभा भेजा गया है। मैं उन माताओं-बहनों की आवाज हूं जिन्होंने अपनों को खोया है। उन्होंने ही मुझे यहां भेजा है। प्रयागराज में अतीक अहमद के कारण परेशान सभी लोगों को सीएम ने न्याय दिलाया है, सिर्फ़ पूजा पाल को नहीं। मैं ये बात पहले दिन से कह रही हूं, जब मैं पार्टी में थी। पाल ने आगे कहा मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं.।

गौरतलब है कि पूजा पाल सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि ’पाल बिरादरी’ की एक सशक्त प्रतिनिधि मानी जाती हैं। उन्होंने अपनी बिरादरी के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक पहचान के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक आवाज बुलंद की है। शादी के महज कुछ दिन के बाद ही पूजा पाल की मांग का सिंदूर अतीक अहमद ने उजाड़ दिया था। पूजा पाल को धमकी दी गई। उन पर जानलेवा हमले के प्रयास भी हुए, लेकिन पूजा डरी नहीं। निडर होकर अतीक एंड बदमाश कंपनी से लड़ती रहीं। पूजा पाल की पाल समाज में अच्छी पकड़ बताई जाती है। पाल समाज के वोटर्स करीब दो दर्जन से अधिक सीटों पर हार-जीत में अहम रोल निभाते हैं।

Related Posts

CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

November 11, 2026
Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

November 5, 2026
UP Diwali Security CM Yogi

Diwali Security : शांति और भाईचारा को लेकर CM योगी सख्त, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द; बाजारों की बढ़ेगी निगरानी

November 3, 2026
: UP Police Holiday Cancellation

UP Police Holidays : योगी सरकार का बड़ा फैसला! छठ-दीपावली पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक

November 3, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

August 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026
Next Post
Makhana Porridge Recipe: बच्चों और बड़ों के लिए स्वाद, सेहत से भरपूर हेल्दी, हल्का नाश्ता, कैसे करे तैयार

Makhana Porridge Recipe: बच्चों और बड़ों के लिए स्वाद, सेहत से भरपूर हेल्दी, हल्का नाश्ता, कैसे करे तैयार

Mankameshwar Math

शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच श्री मनःकामेश्वर मठ में गूंजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के जयकारे

Bulandshahr

Bulandshahr में दहलाने वाली घटनाएं: सपा नेता ने लगाई फांसी, युवक की गला रेतकर हत्या

POPULAR POST

Pregnancy Alert : क्या गर्भावस्था में प्रदूषण बन रहा बच्चे का दुश्मन? नई रिसर्च में किसको लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Pregnancy Alert : क्या गर्भावस्था में प्रदूषण बन रहा बच्चे का दुश्मन? नई रिसर्च में किसको लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

November 13, 2026
Kolkata Mumbai Flight Hijack Threat

Flight Alert : कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को मिली हाईजैक की धमकी ,यात्रियों में मचा हड़कंप; क्या थी नोट में लिखी चेतावनी?

November 10, 2026
Uttar Pradesh News: यूपी के स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगा वंदे मातरम्, योगी की पुरानी घोषणा पर फिर गरमाई बहस

Uttar Pradesh News: यूपी के स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगा वंदे मातरम्, योगी की पुरानी घोषणा पर फिर गरमाई बहस

November 12, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
daily Horoscope

Horoscope Today : मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत?आईए जानते हैं 12 राशियो का आज का राशिफल

November 13, 2026
UP Weather Update

Weather Update : यूपी में बढ़ने लगी ठंड, सुबह कोहरा और दिन में धुंध का पहरा; तीसरे सप्ताह में कितना गिरेगा पारा?

November 12, 2026

LATEST

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

November 16, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India