Monday, November 9, 2026 4:15 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » RTE Admission: यूपी में 71 हजार बच्चों का दाखिला सुनिश्चित, 27 दिसंबर तक जरूरी प्रक्रिया पूरी करें

RTE Admission: यूपी में 71 हजार बच्चों का दाखिला सुनिश्चित, 27 दिसंबर तक जरूरी प्रक्रिया पूरी करें

उत्तर प्रदेश में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 71,381 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए हैं। अभिभावकों को 27 दिसंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पहली लिस्ट में 1,02,058 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। दूसरे चरण के आवेदन 1 जनवरी से शुरू होंगे, ताकि अधिक बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल सके।

by Mayank Yadav
25/12/2024
RTE Admission

RTE Admission: उत्तर प्रदेश में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दुर्बल वर्ग के बच्चों के प्रवेश के लिए इस बार एक लाख से अधिक आवेदन स्वीकार किए गए हैं। पहली लिस्ट के तहत 71,381 बच्चों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए जारी इस प्रक्रिया में अभिभावकों को 27 दिसंबर तक अपने बच्चों का एडमिशन संबंधित स्कूल में सुनिश्चित करना होगा। यदि किसी विद्यालय द्वारा बच्चों का प्रवेश रोका जाता है, तो शिकायत संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारियों को तत्काल करनी होगी। आगामी दौर में 1 जनवरी से 19 जनवरी तक दूसरे चरण के लिए आवेदन होंगे, जिसमें अधिक बच्चों को शिक्षा का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।

71 हजार बच्चों को स्कूल अलॉट

महानिदेशक स्कूल शिक्षा RTE Admission कंचन वर्मा ने बताया कि 1 से 19 दिसंबर के बीच आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इस बार कुल 1,32,446 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1,02,058 आवेदनों को स्वीकृत किया गया। पहली लिस्ट में 71,381 बच्चों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। आवंटित सूची में शामिल अभिभावकों को निर्देश दिया गया है कि वे 27 दिसंबर तक अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करें।

यदि किसी विद्यालय में प्रवेश देने से इनकार किया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी जाए। संबंधित अधिकारी ऐसे मामलों में कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

RELATED NEWS

No Content Available

दूसरा चरण जनवरी से शुरू

RTE Admission के तहत दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 20 से 23 जनवरी तक आवेदन सत्यापन का कार्य किया जाएगा। 24 जनवरी को दूसरी लिस्ट जारी होगी। इस साल, 31 मार्च 2025 तक आरटीई के तहत सभी दाखिला प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी।

पहली लिस्ट में इन जिलों के अलॉटमेंट नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली RTE Admission लिस्ट में अलीगढ़, आजमगढ़, फतेहपुर और सोनभद्र के आवंटन नहीं हुए हैं। इन जिलों में प्रक्रिया दूसरे चरण में पूरी की जाएगी। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि प्रदेश के हर वंचित बच्चे को आरटीई के तहत शिक्षा का अधिकार मिले।

आरटीई के तहत इस बार रिकॉर्ड आवेदन आने के साथ ही शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की जा रही है। सभी अभिभावकों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है ताकि बच्चों का शैक्षिक सत्र बाधित न हो।

यहां पढ़ें : Christmas Weather: दिल्ली में बारिश और कोहरा, उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: अविनाश ने घर मे मचाया कोहराम, वीवियन पर भड़कें, शो में हुई जबरदस्त लड़ाई

Varanasi News

वाराणसी ने मारी बाजी, OYO की रिपोर्ट में यूपी का टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन

Tollywood famous jodi

Tollywood famous jodi:साउथ की इन बाप-बेटे की जोड़ियों ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

POPULAR POST

Green Crackers : असली ग्रीन पटाखे कैसे पहचाने? खरीदने से पहले जरूर जांचें पैकेट, QR कोड और लाइसेंस

Green Crackers : असली ग्रीन पटाखे कैसे पहचाने? खरीदने से पहले जरूर जांचें पैकेट, QR कोड और लाइसेंस

November 6, 2026
Aadhaar Update : आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कराने का मौका, कब तक नहीं लगेगी फीस; घर बैठे कैसे करें आवेदन

Aadhaar Update : आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कराने का मौका, कब तक नहीं लगेगी फीस; घर बैठे कैसे करें आवेदन

November 6, 2026
BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

November 2, 2026
कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

November 2, 2026
UP Diwali Security CM Yogi

Diwali Security : शांति और भाईचारा को लेकर CM योगी सख्त, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द; बाजारों की बढ़ेगी निगरानी

November 3, 2026
Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

November 5, 2026

LATEST

NCP Merger : NCP के दोनों गुटों का विलय लगभग तय? महाराष्ट्र से दिल्ली तक बदलेंगे सियासी समीकरण

NCP Merger : NCP के दोनों गुटों का विलय लगभग तय? महाराष्ट्र से दिल्ली तक बदलेंगे सियासी समीकरण

November 9, 2026
Ramayana  Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,जानिए एक घंटे कितने ऑनलाइन बुक हुए टिकट

Ramayana Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,जानिए एक घंटे कितने ऑनलाइन बुक हुए टिकट

November 9, 2026
Market Outlook : क्या निफ्टी 40,000 तक पहुंचेगा? बैंकिंग शेयरों में 20% तेजी का किसने जताया अनुमान

Market Outlook : क्या निफ्टी 40,000 तक पहुंचेगा? बैंकिंग शेयरों में 20% तेजी का किसने जताया अनुमान

November 9, 2026
Viral Video :कैसे बिहार के वेल्डर की अंग्रेजी और हुनर ने खोल दिए यूरोप के दरवाजे? किस बात को लेकर छिड़ी बहस

Viral Video :कैसे बिहार के वेल्डर की अंग्रेजी और हुनर ने खोल दिए यूरोप के दरवाजे? किस बात को लेकर छिड़ी बहस

November 9, 2026
U19 Asia Cup : पाकिस्तान से हार मुश्किल में फंसा भारत,मंडराया बाहर होने का खतरा, सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा क्या है समीकरण

U19 Asia Cup : पाकिस्तान से हार मुश्किल में फंसा भारत,मंडराया बाहर होने का खतरा, सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा क्या है समीकरण

November 9, 2026
China Propaganda : किसको बता रहे दिल्ली, चीनी व्लॉगर्स पर भारत की छवि बिगाड़ने का आरोप, क्या है पूरा मामला?

China Propaganda : किसको बता रहे दिल्ली, चीनी व्लॉगर्स पर भारत की छवि बिगाड़ने का आरोप, क्या है पूरा मामला?

November 9, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India