Site icon News1India

डीएम का सख्त रुख, सिद्धार्थनगर के लोटन विकास खंड में अधूरे व निम्न गुणवत्ता वाले कार्यों पर जताई नाराजगी

Siddharthnagar, Lotan development block

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के लोटन विकास खंड के ग्राम पंचायत पननी में हो रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंचायत भवन तक जाने वाले लिंक रोड पर कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता की जांच की। खुदाई में पाया गया कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं था। इस पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी को 10 प्रतिशत राशि की कटौती का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत में अब तक कुल 11 प्रतिशत विकास कार्य ही संपन्न हुए हैं, जिसे लेकर डीएम ने सचिव ईश्वर देव की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, सचिव को सभी अभिलेख 21 नवंबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान Siddharthnagar जिलाधिकारी ने कंसल्टिंग जेई सिद्धार्थ पटेल को सख्त निर्देश दिए कि कार्यों का स्टीमेट सही ढंग से तैयार किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि गुणवत्ता में कमी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में डीएम ने मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया। भवन का निर्माण 15 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश जारी किया गया।

सचिव व ग्राम प्रधान की लापरवाही पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्राम प्रधान और सचिव पर विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप लगाते हुए कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि विकास खंड के सभी ग्रामों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, और जिला विकास अधिकारी को भेजें ताकि आवश्यक सुधार किए जा सकें।

समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

डीएम ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जितने भी कार्य पूरे हो चुके हैं, उनका समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसी दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश, ग्राम प्रधान और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस निरीक्षण ने Siddharthnagar के विकास कार्यों की असल स्थिति उजागर की, जहां गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। डीएम के इस दौरे ने अधिकारियों को आगाह किया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विकास कार्यों की गुणवत्ता को प्राथमिकता देनी होगी।

यहां पढ़ें: इटावा की ऊंचाहार एक्स्प्रेस में लगी भयंकर आग, बोगी में मची चीख पुकार

Exit mobile version