Site icon News1India

Siddharthnagar News : जब एसडीएम बन गए किसानों के दोस्त, धान खरीद में अब आएगी तेजी, किसानों में खुशी की लहर

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में स्थित धान क्रय केंद्रों का एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने औचक निरीक्षण किया। निरक्षण के दौरान किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और कहा कि कुछ किसानों ने भुगतान संबंधी समस्या बताई, जिसका समाधान कर दिया गया। एसडीएम ने धान क्रय की स्थिति, गोदाम आदि का अवलोकन किया। गुरुवार को एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने सहियापुर मण्डी परिसर ए और बी, भनवापुर मण्डी परिसर ए और बी, डुमरियागंज मण्डी परिसर ए और बी,भा०खा०नि० सहियापुर(एसडब्लूसी) का औचक निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि अब तक कुल 45 किसानों का 5756.80 कुंतल धान क्रय किया गया है। भा०खा०नि० सहियापुर (एसडब्लूसी) केंद्र पर सबसे कम मात्र 2 किसानों से 48 क्विंटल धान की खरीद की गई है।

अधिकारियों को निर्देश, किसानों को ना हो परेशानी

एसडीएम ने संबंधित को क्रय केन्द्रो पर धान खरीद में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया और शासन मंशानुरूप खरीद न होने की दशा में जिम्मेदारी तय कर रिपोर्ट कार्यवाही हेतु भेजे जाने की चेतावनी दी। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए बताया कि क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसको लेकर गंभीरता बरती जाए। कुछ किसान समय से पहले केंद्रों पर पहुंच जाते हैं ऐसे में टोकन आदि को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने धान क्रय केंद्र पर उपस्थित कई किसानों से सीधे बात की और भुगतान संबंधी व अन्य किसी प्रकार की समस्या को समय से निस्तारित करने पर बल दिया।

Exit mobile version