Site icon News1India

Greater Noida: डॉगी पर आया तीन युवकों का दिल, मालिक का अपहरण कर मांगी फिरौती, कहा- राहुल चाहिए तो डॉगी ‘सुल्तान’ दे दो

ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां तीनों युवकों को सुल्तान नाम का एक कुत्ता पसंद आ गया। एक डॉगी के लिए मालिक के भाई का अपहरण कर लिया गया। अपहरण करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। मामले में मुख्य आरोपी अभी पुलिस हिरासत से फरार है।

आरोपियों ने फिरौती में उनके डॉगी सुल्तान को मांगा

थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को शुभम प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमे शुभम प्रताप ने बताया कि उसके ममेरे भाई राहुल का अलीगढ़ के तीन युवकों ने अपहरण कर लिया है। और फिरौती में आरोपियों ने उनके डॉगी सुल्तान को मांगा था। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस टीम इस मामले में छानबीन में जुट गयी। पुलिस के एक्शन में आते ही आरोपी ने अपहरण किए हुए युवक राहुल को अलीगढ़ में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में ललित और मोंटी नाम के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनमें अभी मुख्य आरोपी विशाल फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

डॉगी के लिए ऐसे बनाया अपहरण का प्लान

खबर के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के जिस ‘सुल्तान’ के लिए उसके मालिक के भाई का अपहरण हुआ, उसकी कहानी कोई कम दिलचस्प नहीं है। सुल्तान तीन महीने पहले गायब हो गया था। तब उसके मालिक ने उसे ढूंढने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। सुलतान को ढूंढकर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। मामला पुलिस तक पहुंच गया था। पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। एक एनजीओ ने सुल्तान को ढूंढकर मालिक के सुपुर्द किया था।

Exit mobile version