Tuesday, November 10, 2026 5:51 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

आगरा एक्सप्रेसवे पर बस हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद योगी सरकार ने सभी एक्सप्रेसवे पर ड्राइवरों की स्वास्थ्य और नशे की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। गति सीमा और काउंसलिंग पर भी जोर दिया जाएगा।

by SYED BUSHRA
10/11/2026

UP Expressway Driver Health Checkup: उत्तर प्रदेश में आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद योगी सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर वाहन ले जाने से पहले चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके साथ ही यह भी जांच होगी कि ड्राइवर ने किसी मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है। सरकार का मकसद सड़क हादसों पर रोक लगाना और यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाना है।

खाई में पलटी बस

दरअसल, सोमवार को लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर जीरो माइल के पास बड़ा हादसा हुआ था। राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों और उनके चालकों की निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है।

डिप्टी सीएम का निर्देश

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को इस संबंध में विभाग के अपर मुख्य सचिव, परिवहन आयुक्त, यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।

RELATED NEWS

Life-Saving Guide:  नोएडा हादसे से ले सीख,अगर आपकी कार अचानक गहरे पानी में समा जाए, जानिए बचने का सही तरीका

Life-Saving Guide: नोएडा हादसे से ले सीख,अगर आपकी कार अचानक गहरे पानी में समा जाए, जानिए बचने का सही तरीका

January 21, 2026

ड्राइवरों की होगी जांच

नई व्यवस्था के तहत एक्सप्रेसवे पर वाहन ले जाने से पहले ड्राइवरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की व्यवस्था बनाई जाएगी। इसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि चालक ने शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है। सरकार का मानना है कि नशे की हालत में वाहन चलाने से गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

गति सीमा का पालन

ब्रजेश पाठक ने सभी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा समय-समय पर वाहन चालकों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी, ताकि उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों और लापरवाही से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा सके।

नीति बनाने की तैयारी

उपमुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से इस व्यवस्था को लागू करने के लिए नीति तैयार करने और उसका पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। उन्होंने जोर दिया कि ड्राइवरों की नियमित जांच, काउंसलिंग और गति सीमा पर निगरानी जैसे उपाय समय रहते लागू किए जाएं तो सड़क हादसों में कमी लाने में मदद मिल सकती है।

Related Posts

Life-Saving Guide:  नोएडा हादसे से ले सीख,अगर आपकी कार अचानक गहरे पानी में समा जाए, जानिए बचने का सही तरीका

Life-Saving Guide: नोएडा हादसे से ले सीख,अगर आपकी कार अचानक गहरे पानी में समा जाए, जानिए बचने का सही तरीका

January 21, 2026
Next Post
12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

Bangladesh Madrasa Fire

Bangladesh Fire : ढाका के मदरसे में भीषण आग, मची चीख-पुकार, 79 छात्र जहरीले धुएं से बीमार; एक वेंटिलेटर पर

POPULAR POST

UP Weather Today

UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप,आईए जानते हैं लखनऊ-नोएडा समेत 4 शहरों कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026
Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

November 7, 2026

JP Business Story : सरकारी इंजीनियर ने खड़ी की हजारों करोड़ की कंपनी, फिर कैसे डूबा और किसने किया अधिग्रहण?

November 9, 2026
UP Diwali Road Accidents

Road Accident:यूपी में दिवाली की खुशियां बदलीं मातम में , मुजफ्फरनगर-चित्रकूट में भीषण हादसे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 8, 2026
UP Hospitals on High Alert

UP News:दीपावली और छठ पूजा को लेकर यूपी के अस्पताल हाई अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

November 6, 2026
Bigg Boss 20 ने रचा इतिहास, 60 दिनों में 100 करोड़ वॉच आवर्स पार, सेट पर किया सेलिब्रेट

Bigg Boss 20 ने रचा इतिहास, 60 दिनों में 100 करोड़ वॉच आवर्स पार, सेट पर किया सेलिब्रेट

November 6, 2026

LATEST

Bangladesh Madrasa Fire

Bangladesh Fire : ढाका के मदरसे में भीषण आग, मची चीख-पुकार, 79 छात्र जहरीले धुएं से बीमार; एक वेंटिलेटर पर

November 10, 2026
12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

November 10, 2026
Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

November 10, 2026
Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

November 10, 2026
Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग से गयी गार्ड की जान, दिव्यांका-विवेक ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द

Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग से गयी गार्ड की जान, दिव्यांका-विवेक ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द

November 10, 2026
NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी में VIP सुरक्षा करने वालों को मिलेगी राहत

NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी में VIP सुरक्षा करने वालों को मिलेगी राहत

November 10, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India