Sunday, November 8, 2026 5:11 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » 144 साल पहले सिर्फ 1 इंस्पेक्टर ने करवाया था महाकुंभ, जानिए कितनी हुई कमाई और कितने भक्तों ने लगाई थी डुबकी

144 साल पहले सिर्फ 1 इंस्पेक्टर ने करवाया था महाकुंभ, जानिए कितनी हुई कमाई और कितने भक्तों ने लगाई थी डुबकी

MAHA KUMBH 2025 : 144 साल पहले साल 1882 में महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में हुआ था, तब पूरे देश से 10 लाख लोग महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे।

by Vinod
25/01/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोहड़ी पर्व यानी 13 जनवरी, 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हुई थी, जिसका आखिरी अमृत स्नान महाशिवरात्रि यानी 26 फरवरी 2025 को किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर करीब 9 करोड़ से अधिक भक्तों ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई है। एक अनुमान के मुताबिक इसबार करीब 45 से 50 करोड़ भक्त संगमनगरी पहुंच सकते हैं। सरकार ने भी भक्तों के लिए शानदार सुविधाएं मुहैया कराई हैं। इससे पहले 1882 में महाकुंभ का आयोजन इलाहाबाद में हुआ था। तब 10 लाख भक्तों ने संगम में स्नान कर पुण्ण कमाया था।

पहले जानें कुंभ के बारे में

पौराणिक कथा के मुताबिक, अमृत पाने के लिए देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन किया गया। इस मंथन के दौरान कई तरह के रत्न उत्पन्न हुए, जिन्हें देवताओं और असुरों ने बांट लिया। समुद्र मंथन के आखिर में भगवान धन्वंतरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए। अमृत पाने की लालसा में देवताओं और असुरों में युद्ध छिड़ गया। इस छीना-झपती में अमृत की कुछ बूंदें धरती के 4 स्थानों, प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में गिर गईं। माना जाता है कि तभी से इन चार स्थानों पर हर 12 साल के अंतराल में कुंभ का आयोजन होता है। पहली बार कुंभ का आयोजन कब हुआ, इसे लेकर कोई सटीक प्रमाण नहीं मिलता।

कुंभ का वर्णन

प्रथम कुंभ आयोजन की तारीख को लेकर अलग-अलग मत हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार, 7वीं शताब्दी में सम्राट हर्षवर्धन के काल में चीनी तीर्थयात्री ह्वेनसांग ने अपने एक यात्रा विवरण में कुंभ का वर्णन किया है। इस यात्रा विवरण में उन्होंने प्रयागराज के कुंभ महोत्सव के दौरान संगम पर स्नान का उल्लेख करते हुए इसे पवित्र हिंदू तीर्थस्थल बताया है। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि 8वीं शताब्दी में भारतीय गुरु तथा दार्शनिक आदि शंकराचार्य जी और उनके शिष्य सुरेश्वराचार्य ने दसनामी संन्यासी अखाड़ों के लिए संगम तट पर स्नान की व्यवस्था की थी। 2024 से पहले 1882 में महाकुंभ का आयोजन हुआ था। तब देश में अंग्रेजों की सरकार थी।

RELATED NEWS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

10 लाख लोग महाकुंभ में पहुंचे

144 साल पहले साल 1882 में महाकुंभ में पूरे देश से 10 लाख लोग महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे। यह उस समय की कुल आबादी का 0.6 फीसदी था। रिकॉर्ड डॉक्यूमेंट के अनुसार उस समय देश की कुल आबादी करीब 25 करोड़ थी। वहीं इस साल 2025 में हो रहे महाकुंभ में 1882 की तुलना में करीब 35 फीसदी से अधिक हिंदू आबादी का इस महाकुंभ में पहुंचने का अनुमान है। सरकार के अनुमान के अनुसार यह संख्या करीब 45 करोड़ होगी। इतना ही नहीं इस महाकुंभ से सरकार को दो लाख करोड़ से अधिक आमदनी होने की उम्मीद है। एक न्यूज न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एमके अग्रवाल ने कुंभ को लेकर कई जानकारियां दी हैं।

सिर्फ एक इंस्पेक्टर की निगरानी में महाकुंभ

अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एमके अग्रवाल ने बताया साल 1882 में प्रयागराज में लगे महाकुंभ को जिला स्तर पर आयोजित किया गया था। उस समय इलाहाबाद के पुलिस इंस्पेक्टर की निगरानी में इसका आयोजन किया गया था। इसके अलावा मेडिकल फैसिलिटी की निगरानी इलाहाबाद के सिविल सर्जन डॉक्टर एचएस स्मिथ को सौपा गई थी। जबकि पूरे आयोजन की निगरानी निर्बानी, निरंजन, बजरंगी, निर्मोही, और दिगंबर जैसे अखाड़े ने अपने हाथ में ही ले रखी थी। प्रोफेसर अग्रवाल ने बताया कि उसे समय प्रयागराज में आने वाले अधिकतर श्रद्धालु पड़ोस के ही राज्यों से आए थे। हालांकि अंग्रेज सरकार को इस महाकुंभ से कितनी आमदनी हुई, इसका आंकड़ा नहीं है। बावजूद एक अनुमान के मुताबिक, तब अंग्रेज सरकार के खजाने में 80 हजार से अधिक रूपए गए थे।

500 पुलिसकर्मी किए गए थे तैनात

प्रोफेसर ने बताया कि रिकॉर्ड डॉक्यूमेंट के अनुसार 1882 में पूरे कुंभ को आयोजित करने के लिए 500 पुलिसकर्मी की तैनाती की गई थी, जबकि पूरे कुंभ के दौरान 50 केस चोरी के दर्ज हुए थे। 144 वर्ष पहले अंग्रेजों की तरफ से कुछ टैक्स भी लगाए गए थे। नाईयों को दुकानें खुलवाई गई और उनसे बतौर टैक्स पैसे लिए गए। कुंभ का आयोजन मुगलशासकों के दौर में भी हुआ करता था। अकबर खुद कुंभ में शामिल होने के लिए आया करते थे। हालांकि एक घटना के बाद अकबर ने कुंभ के आयोजन पर रोक लगा दी। संतों ने विरोध शुरू किया। जिसके बाद फिर से कुंभ का आयोजन शुरू हुआ।

कुंभ के बजट में बढ़ोतरी

प्रोफेसर एमके अग्रवाल ने बताया कि 2013 में हुए महाकुंभ में 1300 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। जबकि 2019 में लगे अर्द्धकुंभ में यह बजट बढ़ाकर तीन गुना बढ़कर 4200 करोड़ रुपये हो गया था। जबकि 2025 के महाकुंभ के आयोजन के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर 7000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। प्रोफेसर अग्रवाल ने बताया कि 2013 की तुलना में 2025 में महंगाई अधिक हो गई है. इसलिए कुंभ का बजट भी बढ़ा है। प्रोफेसर ने कहा कि, महाकुंभ 2025 को अर्थशास्त्र की नजर से देखें तो कुंभ अब धार्मिक आयोजन के साथ आर्थिक आयोजन के तौर पर भी उभर कर सामने आया है।

जानें कितने पैसे हुए खर्च

प्रोफेसर एमके अग्रवाल ने बताया कि अपने रिसर्च में 2013 से लेकर 2025 के कुंभ में हुए बदलाव इसके खर्च और आय पर रिसर्च किया है। जो अभी कुंभ के चलने तक जारी रहेगी और इसकी रिपोर्ट तैयार कर उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी। प्रोफेसर ने बताया कि 1882 में 0.6 फीसदी लोगों ने संगम में स्नान किया। जबकि 2013 में 6 फीसदी, 2019 में 20 फीसदी और 2024 में 30 से 35 फीसदी लोग संगमनगरी पहुंचेंगे। प्रोफेसर ने बताया कि 1882 मे हुए महाकुंभ में कितने पैसे खर्च हुए इसका आधिकारिक डेटा नहीं है। जबकि 2013 में 1300 करोड़, 2019 में 4200 करोड़ और 2025 में 7000 करोड़ रूपए कुंभ में सरकार खर्च कर रही है।

2 लाख करोड़ तक का सीधा फायदा

प्रोफेसर अग्रवाल ने बताया कि अभी तक के रिसर्च में यह सामने आया है कि करीब 60 से 7000 करोड़ प्रयागराज में वेंडर्स ऑटो चालक और दूसरे व्यवसाय से जुड़े लोगों को होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रचार टैक्स, रेलवे ठेका पट्टी से उत्तर प्रदेश सरकार को अभी तक कुल 25 से 30 हजार करोड़ का सीधा फायदा हो चुका है। जो कुंभ के खत्म होने तक 2 लाख करोड़ तक हो जाएगा. इतना ही अनुमानित फायदा केंद्र सरकार को भी होने का अनुमान है। प्रोफेसर ने बताया कि कमाई का आंकड़ा चार लाख करोड़ पहुंच सकता है।

 

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025
कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

March 6, 2025
Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

March 3, 2025
Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

March 5, 2025
सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

March 1, 2025
Mahakumbh 2025

10,000 रुपए बोनस और 1 हफ्ते की छुट्टी, महाकुंभ में तैनात 75 हजार पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का तोहफा

February 28, 2025
Mahakumbh 2025

दिव्य-भव्य महाकुंभ के आखिरी 24 घंटे, महाशिवरात्री के स्नान का ये है प्लान

February 25, 2025
UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

February 24, 2025
Mahakumbh 2025

प्रयागराज के बाद बनारस ही क्यों जाते है नागा साधु? वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

February 24, 2025
Next Post
Elvish Yadav

एल्विश यादव की बढ़ीं परेशानियां, गाज़ियाबाद कोर्ट ने FIR के आदेश दिए, जानें पूरा मामला

‘गजब’ पति ने दांतों से काट लिया पत्नी का होंठ, नहीं मिला सुकून तो शातिर जीजा ने साली को भी किया ‘टच’

‘गजब’ पति ने दांतों से काट लिया पत्नी का होंठ, नहीं मिला सुकून तो शातिर जीजा ने साली को भी किया ‘टच’

Tahir Hussain interim bail hearing

Delhi दंगों के आरोपी AIMIM के विधानसभा कैंडिडेट ,क्या आएंगे जेल से बाहर सुप्रीम कोर्ट में लगी जमानत याचिका

POPULAR POST

ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

November 5, 2026
UP Free Ration Distribution

UP Free Ration: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! 6 नवंबर से शुरू होगा मुफ्त अनाज वितरण, जानें पूरी डिटेल

November 5, 2026
US Iran Tension : बातचीत के बीच केशम द्वीप पर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, क्या फिर भड़केगी जंग? तेल के दाम उछले

US Iran Tension : बातचीत के बीच केशम द्वीप पर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, क्या फिर भड़केगी जंग? तेल के दाम उछले

November 2, 2026
Diwali Adulterated Sweets: दिवाली पर मिठाइयों में बढ़ रहा मिलावट का खतरा, महंगे पनीर की शुद्धता पर उठ रहे सवाल

Diwali Adulterated Sweets: दिवाली पर मिठाइयों में बढ़ रहा मिलावट का खतरा, महंगे पनीर की शुद्धता पर उठ रहे सवाल

November 2, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Sugar Price Hike: दिवाली से पहले महंगी हुई चीनी, जाने एक प्रतिकिलो कितना बढ़ा दाम

Sugar Price Hike: दिवाली से पहले महंगी हुई चीनी, जाने एक प्रतिकिलो कितना बढ़ा दाम

November 4, 2026

LATEST

Ramayana Movie : रणबीर कपूर की रामायण इस देश में भी होगी रिलीज, जानिए रिलीज़ डेट

Ramayana Movie : रणबीर कपूर की रामायण इस देश में भी होगी रिलीज, जानिए रिलीज़ डेट

November 8, 2026
Sonu Nigam  के बेटे नेवान ने म्यूजिक की दुनिया में रखा कदम, दिवाली के मौके पर दी खुशखबरी

Sonu Nigam के बेटे नेवान ने म्यूजिक की दुनिया में रखा कदम, दिवाली के मौके पर दी खुशखबरी

November 8, 2026
Delhi Pollution :दिल्ली की हवा ने बढ़ाई टेंशन, कहां AQI 450 के पार , बढ़ा बच्चों और बुजुर्गों को खतरा

Delhi Pollution :दिल्ली की हवा ने बढ़ाई टेंशन, कहां AQI 450 के पार , बढ़ा बच्चों और बुजुर्गों को खतरा

November 8, 2026
Shop Security : क्या CCTV और बारकोड सिस्टम से रुक जाएगी दुकान में चोरी? 90% बचत के दावे  में कितना सच?

Shop Security : क्या CCTV और बारकोड सिस्टम से रुक जाएगी दुकान में चोरी? 90% बचत के दावे में कितना सच?

November 8, 2026
Lal Krishna Advani: 99वें जन्मदिन पर BJP मुख्यालय में हवन, पीएम मोदी ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Lal Krishna Advani: 99वें जन्मदिन पर BJP मुख्यालय में हवन, पीएम मोदी ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

November 8, 2026

Delhi-NCR Diwali Rush: दिवाली की धूम में ने बढ़ाया रोड पर जाम,दिल्ली वालो का हाल हुआ बेहाल

November 8, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India