Site icon News1India

PCS Transfer : यूपी में 14 SDM समेत कई अफसरों के तबादले, पांच विकास प्राधिकरणों में किसको मिली नई जिम्मेदारी?

UP PCS Transfer

 UP PCS Transfer:उत्तर प्रदेश में PCS अधिकारियों के तबादलों के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। शासन की ओर से जारी सूची में 14 SDM समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें 9 अधिकारियों को दूसरे जिलों में SDM बनाया गया है, जबकि 5 अधिकारियों को इस पद से हटाकर अन्य विभागों में तैनाती दी गई है।

विकास प्राधिकरणों में बदलाव

पांच प्रमुख विकास प्राधिकरणों में नए सचिवों की नियुक्ति की गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव सुशील प्रताप सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण भेजा गया है। उनकी जगह अतुल कुमार को LDA का सचिव बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार मिश्रा को वाराणसी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है। वाराणसी के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा को हापुड़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव बृजेश कुमार सिंह को नोएडा भेजा गया है। विनय कुमार सिंह-द्वितीय को मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। आलोक कुमार वर्मा को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है।

SDM की नई तैनाती

SDM स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। आकाश कुमार को लखनऊ से बहराइच, अनिल कुमार यादव को वाराणसी से मुजफ्फरनगर और ऋतुप्रिया को कानपुर विकास प्राधिकरण से झांसी भेजा गया है। गजेंद्र पाल सिंह को अलीगढ़ से बलरामपुर और अजय कुमार शर्मा को ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़ में SDM बनाया गया है। संदीप कुमार तिवारी को प्रयागराज से मुरादाबाद और माधव उपाध्याय को मुरादाबाद से हरदोई भेजा गया है। ज्योत्सना को जौनपुर से हापुड़ तथा रमेश चंद्र पांडेय को हापुड़ से जौनपुर की जिम्मेदारी मिली है।

अन्य विभागों में नियुक्तियां

इसके अलावा कई अधिकारियों को मंडलायुक्त कार्यालयों, नगर निगमों और अन्य विभागों में भेजा गया है। अमरपाल सिंह को सहारनपुर मंडल, पंकज कुमार को चित्रकूटधाम मंडल और जयजीत कौर होरा को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। अपूर्वा यादव को दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय में उपनिदेशक नियुक्त किया गया है। शासन ने तबादला सूची में शामिल सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version