Monday, November 16, 2026 10:18 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » सरधना में मुहर्रम जुलूस से पहले ताजिये के जिम्मेदार को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने रोका जुलूस, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

सरधना में मुहर्रम जुलूस से पहले ताजिये के जिम्मेदार को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने रोका जुलूस, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

मेरठ के सरधना में मुहर्रम से पहले ताजिये के जिम्मेदार कादिर बेग को युवक ने गोली मार दी। गुस्साए लोगों ने ताजिया जुलूस रोक दिया। पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगे। मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार हुआ।

by Mayank Yadav
07/07/2025
UP

UP Muharram Violence: मेरठ के सरधना में मुहर्रम के मौके पर बड़ा बवाल हो गया। मोहल्ला ऊंचापुर में ताजिये के जिम्मेदार कादिर बेग (50) को शनिवार देर रात शुऐब उर्फ टिड्डी ने एलानिया गोली मार दी। घटना से इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने UP पुलिस सुरक्षा नहीं मिलने पर ताजिये का जुलूस रोक दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। एसएसपी और एसपी देहात से बातचीत के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के भरोसे के बाद ही तीन घंटे देरी से जुलूस निकाला गया।

शराब के नशे में ताजिया तोड़ने की धमकी, गोली मार दी

सरधना के मोहल्ला ऊंचापुर निवासी कादिर बेग ट्रांसपोर्टर हैं और ताजिये के जिम्मेदार भी हैं। उनके चचेरे भाई गुलजार के मुताबिक, शनिवार रात करीब दो बजे ताजिये निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का शुऐब उर्फ टिड्डी शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। जब कादिर ने इसका विरोध किया तो शुऐब ने ताजिया तोड़ने की धमकी दी। कादिर ने विवाद टालने के लिए घर लौटना ही बेहतर समझा, लेकिन कुछ देर बाद शुऐब अपने साथियों के साथ कादिर के घर पहुंचा और एलानिया गोली मार दी। गोली कादिर के बाएं कंधे में लगी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। कादिर को पहले सीएचसी और फिर मेरठ के जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

UP  पुलिस पर लापरवाही का आरोप, लोग बोले- सुरक्षा नहीं मिली

गोलीकांड के बाद मुहर्रम के दिन सरधना में माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोपहर दो बजे निकलने वाला ताजिये का जुलूस तय समय पर नहीं उठ सका। ऊंचापुर, सराय अफगानान और आजादनगर के जिम्मेदार लोगों ने पुलिस सुरक्षा न मिलने का आरोप लगाते हुए जुलूस रोक दिया। उन्होंने कहा कि UP पुलिस को पहले से जुलूस के कार्यक्रम की जानकारी थी, फिर भी ताजिया स्थल पर कोई सुरक्षा नहीं थी। गुस्साए लोगों ने एसएसपी और एसपी देहात से संपर्क कर तत्काल सुरक्षा की मांग की। खुफिया विभाग ने भी इस मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने संभाली स्थिति

मामला गंभीर होते देख पुलिस हरकत में आई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह खुद मौके पर पहुंचे और जुलूस के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की। उन्होंने पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे, तय समय से तीन घंटे देरी से ताजिये उठाए गए और जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया। इधर, पुलिस ने करीब साढ़े नौ घंटे के भीतर आरोपी शुऐब को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में शुऐब के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है।

UP में लेखपालों और कानूनगो के तबादले पर फंसा पेंच, नियमावली बनी बड़ी बाधा

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026
UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

January 12, 2026
UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

January 5, 2026
UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

December 23, 2025

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

December 1, 2025
CM Yogi Govt UP

यूपी में बिजली बिल बकाएदारों की बल्ले-बल्ले! आज से लागू हुई O.T.S. योजना, 100% ब्याज माफ

December 1, 2025
UP SIR process

UP में ‘SIR’ प्रक्रिया पर सवाल: एक ही EPIC पर दो वोटरों की पहचान? चुनाव आयोग ने दी सफाई

November 19, 2025
UP SIR

SIR ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, आवश्यक दस्तावेज़, और वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का पूरा तरीका

November 18, 2025
UP

आतंकियों का यूपी कनेक्शन उजागर: लखनऊ और लखीमपुर से जुड़ रहे ISKP के तार, सीएम योगी ने दिए हाई अलर्ट के आदेश

November 11, 2025
Next Post
Kashi Vishwanath Sawan Darshan 2025

सावन में काशी विश्वनाथ के दर्शन के बदले नियम,कहां बनाए गए नये रास्ते और किए गए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Lucknow

Lucknow में बढ़ा सर्किल रेट: इन इलाकों में अभी भी सस्ती है जमीन, खरीदारी का सुनहरा मौका

Meerut

Meerut में सम्राट मिहिर भोज का पोस्टर फाड़ने से गुर्जर समाज में आक्रोश, जातीय तनाव भड़कने की आशंका

POPULAR POST

Kaziranga Road Accident

Road Accident : काजीरंगा में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? ट्रैवलर और कंटेनर की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026
U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

November 10, 2026
IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

November 15, 2026
12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

November 10, 2026
Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

November 14, 2026
Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

LATEST

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

November 16, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India