Site icon News1India

UP Weather: यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; अगले 4 दिन गिरेगा पारा

 UP Weather Update:

 UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान गिरने के साथ सुबह के समय धुंध और कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने 18 नवंबर को 21 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा और धूप निकलेगी।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, संत कबीरनगर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर में घना कोहरा छाने की आशंका है। सुबह के समय दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।

लखनऊ में निकलेगी धूप

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 206 दर्ज होने का अनुमान है, जो खराब श्रेणी में आता है। सीतापुर, बाराबंकी, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में भी मौसम साफ रहने की संभावना है।

चार दिन में गिरेगा पारा

नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में भी मौसम शुष्क रहेगा। नोएडा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी।

Exit mobile version