Site icon News1India

UP : महावीरी झंडा जुलूस में हुई चाकूबाजी में युवक की मौत

बलिया। शहर में निकले महावीरी झंडा जुलूस के दौरान चाकूबाजी हुई और इसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने भी जिला अस्पताल पहुंच कर जांच पड़ताल की।

गुरुवार को शहर में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस निकला था। विभिन्न अखाड़े अपने-अपने निर्धारित रूट से आगे बढ़ रहे थे। चौक क्षेत्र में गुदरी बाजार इलाके में गुरुवार की रात करीब दस बजे करतब दिखाते समय एक युवक को चाकू लग गया। पुलिस के बड़े अधिकारी विशुनीपुर चौराहे पर थे। सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी और कोतवाल प्रवीण सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी पहुंचे तो देखा कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा का रहने वाला 22 वर्षीय लखन खून से लथपथ पड़ा था, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस को जानकारी मिली कि वह नगर के चौक गुदरी बाजार के पास एक महावीरी झंडा जुलूस में करतब दिखा रहे लोगों को देख रहा था। इस बीच एक युवक ने किसी बात को लेकर उसे चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस बाबत कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ जुलूस देखने आया हुआ था। आपस में मारपीट हो गई और एक युवक को चाकू लग गया। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version