Site icon News1India

BMW कार के साथ आई, अनोखे स्टाइल में महिला ने की चोरी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

UP News

UP News : नोएडा में एक महिला द्वारा BMW से उतरकर गमला चुराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। महिला एक दुकान के बाहर रखा गमला चुरा रही थी, और जब कुछ लोगों ने उसे टोका, तो उसने चौंकाने वाला जवाब दिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना नोएडा के सेक्टर 18 में हुई है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जब गमला चुरा रही थी, तब कुछ लोग उसकी कार के पास आकर खड़े हो जाते हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखता है कि महिला धीरे-धीरे BMW से बाहर आती है और सीधे उस दुकान की ओर बढ़ती है, जहां गमला रखा था। वह बेखौफ होकर गमले को उठाती है और फिर उसे कार में रख लेती है।

यह भी पढ़ें : Gaza में इजरायल की बर्बरता, एक बार फिर बरसाए बम, 22 लोगों की मौत, महिलाओं और बच्चें भी शामिल

इस दौरान, वहां खड़े कुछ लोग इस पूरी घटना को देख लेते हैं और उसकी कार के पास आकर खड़े हो जाते हैं। ​जब इन लोगों ने महिला को टोकने की कोशिश की, तो उसने कहा, “मैं हर दिन एक गमला ले जाऊंगी,” जो सुनकर सभी हैरान रह गए।

Exit mobile version