Uttarakhand Election Result 2022: बंशीधर भगत बने प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित सभी विधायकों को दिलाएंगे शपथ

देहरादून: उत्तराखंड की नवगठित विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर को चुन लिया गया है। इस संबंध में विधानसभा की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को अस्थाई अध्यक्ष बनाया गया है। जिन्हें अगले कुछ दिनों में राज्यपाल शपथ दिलाएंगे।

दरअसल, उत्तराखंड राज्य के लिए अगले मुख्यमंत्री के नाम का चयन अभी तक नहीं हो पाया है। ऐसे में भाजपा संगठन इस जद्दोजहद में जुटा हुआ है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसी बीच नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को अस्थाई अध्यक्ष नामित कर दिया गया है। लिहाजा मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित सभी विधायकों को अस्थाई अध्यक्ष बंशीधर भगत शपथ दिलाएंगे। इससे पहले अगले कुछ दिनों में राज्यपाल नवनिर्वाचित अस्थाई अध्यक्ष बंशीधर भगत को शपथ दिलाएंगे।

Exit mobile version