Site icon News1India

Uttarakhand Election Result 2022: पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, सीएम पद की रेस में अब भी शामिल

देहरादून: उत्तराखंड के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला और उसके हिस्से में 47 सीटें आई। हालाकिं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह जनपद की सीट खटीमा से चुनाव हार गए। वही चुनाव हारने के बाद शुक्रवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट के साथियों के साथ इस्तीफा दिया। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा।

इसके पहले पुष्कर सिंह धामी सचिवालय पहुंचे और अपने कैबिनेट के साथियों के साथ बैठक की। कैबिनेट बैठक में गणेश जोशी, सतपाल महाराज,यतीश्वरानंद और अरविंद पांडे मौजूद रहे। बैठक में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव भी मौजूद रहे। बैठक में सीएम धामी ने कहा है कि जो केंद्र के ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं वह एक प्रक्रिया का पार्ट है और प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। वही न्यूज़1 इंडिया के सवाल कि “कई कैबिनेट मंत्री चाहते हैं कि पार्टी आपको दोबारा मौका दे” पर जवाब देते हुए धामी ने कहा कि पार्टी का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा और जल्द ही सारी चीजें साफ हो जाएंगी।

सीएम पद की रेस में कई चेहरे

वही उत्तराखंड के सीएम पद के रेस में कई चेहरे है। जिनमें धन सिंह रावत, मदन कौशिक, सतपाल महाराज, अनिल बलूनी, अजय भट्ट, रमेश पोखरियाल निशंक और पुष्कर सिंह धामी का नाम शामिल है।

Exit mobile version