Site icon News1India

Uttarakhand Election Result : सीएम पुष्कर धामी समेत उत्तराखंड के बड़े ये चेहरे जो हार गए चुनाव

Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. प्रदेश में बीजेपी ने मजबूती से बढ़त बनाए हुई है. लेकिन इसबार जिस बात ने सबसे ज्यादा चौंकाया वो है राज्य के बड़े नेताओं को हार जाना. जहां एक तरह बीजेपी की जीत के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए तो वहीं कांग्रेस की सीएम चेहरा कहे जा रहे हरीश रावत को भी लालकुआं सीट से हार का सामना करना पड़ा. आईए जानते हैं उत्तराखंड के दिग्गज चेहरे जो चुनाव हार गए।

पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे. लेकिन बीजेपी की जीत के बावजूद वो अपनी सीट नहीं बचा पाए. धामी को कांग्रेस के भुवन चन्द्र कापड़ी ने हरा दिया.

हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी लाल कुआं सीट से चुनाव हार गए हैं. कांग्रेस ने उनकी अगुवाई में ही विधानसभा चुनाव लड़ा था. उन्हें कांग्रेस की सीएम फेस के तौर पर भी देखा जा रहा था.

कर्नल अजय कोठियाल

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसा सीट से मैदान में थे. आप ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था. कर्नल अजय कोठियाल तीसरे नंबर पर रहे.

सतपाल ब्रह्मचारी

हरिद्वार सीट कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी भी चुनाव हार गए हैं. इस सीट पर बीजेपी के मदन कौशिक अच्छे-खासे मार्जिन से जीत दर्ज की.

जयेन्द्र रमोला

ऋषिकेश सीट से कांग्रेस के जयेन्द्र रमोला हार गए हैं. बीजेपी के प्रेम चंद अग्रवाल ने उन्हें 19057 वोटों के अंतर से हरा दिया.

यतीश्वरानंद

हरिद्वार ग्रामीण सीट से धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद चुनाव हार गए हैं. हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने उन्हें 4472 वोटों के अंतर से हरा दिया.

अनुकृति गोसाईं

उत्तराखंड की लैंसडौन सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गोसाई भी हार रही हैं. हरक सिंह को बीजेपी से निष्कासित कर दिए जाने के बाद अपने ससुर के साथ कांग्रेस में शामिल हुईं थी।

Exit mobile version