Site icon News1India

Uttarakhand: क्लास में शोर मचाने पर बच्चे की बेरहमी से पिटाई, स्कूल प्रबंधक पर केस दर्ज

उत्तराखंड से एक मामला सामने आया है। जहां स्कूल में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गयी है। यह मामला हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र के रहमनिया इंटर कॉलेज से है। कॉलेज प्रबंधक ने एक छात्र की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद बवाल मचने पर पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शोर मचाने पर कॉलेज प्रबंधक ने बेरहमी से पिटाई की

बताते चलें की घटना शाहपुर में रहमनिया इंटर कॉलेज की है। जहां 9 दिसंबर को कक्षा 3 में पढने वाले अली की कॉलेज प्रबंधक जीशान अली ने सिर्फ इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी क्योंकि वह कक्षा में शोर मचा रहा था ।
छात्र के परिजनों का कहना है की पिटाई से अली को बुरी तरह चोटें आयीं जिसके बाद उसे यहां के एक स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार अस्पताल ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान 13 दिसंबर को उसकी मौत हो गयी ।

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

छात्र की मौत पर लोगों के आक्रोश को देखते हुए भगवानपुर पुलिस ने जीशान अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। भगवानपुर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव रौठाण ने बताया कि छात्र के परिजनों की तहरीर के बाद मामले मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया। और कार्रवाई के आदेश दे दिए। उन्होंने बताया कि करीब तीन दर्जन से अधिक छात्रों के बयान दर्ज किए गए। उसके बाद कॉलेज प्रबंधक जीशान अली को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version