Site icon News1India

चारधाम यात्रा के लिए बनी चार सदस्यीय समिति, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार

Uttarakhand: चारधाम यात्रा में रही अव्यवस्थाओं को देखते हुए अब सरकार एक्शन मोड में आगयी है सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने के लिए चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ. सरोज नैथानी की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया। यह समीति यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर सरकार को सुझाव देगी। सचिव स्वास्थ्य राधिका झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आपको बतादें चारधाम यात्रा संचालन को एक माह का समय पूरा हो गया है। अब तक चारों धामों में 17 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि 148 यात्रियों की मौत हुई है।

इसे देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के लिए चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। जिसमें एनएचएम निदेशक डॉ.सरोज नैथानी को अध्यक्ष,उनके अलावा दून मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अनुराग अग्रवाल, कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ.अमर उपाध्याय, हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.नवीन राजपूत सदस्य होंगे। 

Exit mobile version