Site icon News1India

Uttarakhand Road Accident: यमुनोत्री हाईवे पर भीषण हादसा, हादसे में पांच लोगों की मौत, एक घायल

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार को यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे के चलते पांच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवान हो चुकी है।

अंनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार

जिला उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक दुर्घटना का मामला सामने आया है। जिसमें एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, छह लोग कार में सवार थे। अंनियंत्रित कार खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना मिल रही है।

मृतकों का रेस्क्यू कर रही पुलिस

स्थानीय पुलिस,एसडीआरएफ व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। कार के अंदर तीन महिला और तीन पुरूष थे। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मृतकों का रेस्क्यू कर रही है।

Exit mobile version