Site icon News1India

भगवानपुर कुड़ी में क्षतिग्रस्त सड़क की दुर्दशा देख भड़के खानपुर विधायक, सरकार पर जमकर उठाए सवाल, वीडियो वायरल

खानपुर विधायक उमेश शर्मा देर रात कमीशन खोरी का शिकार क्षतिग्रस्त सड़क देखकर भड़क उठे। बता दें कि उमेश शर्मा भगवानपुर कुड़ी नामक गांव की नवनिर्मित सड़क का जायजा लेने वहां पहुंचे थे।

हाल ही में एक इंटरलॉक ईटों के जरिए सड़क का निर्माण

उत्तराखंड से खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने जबसे खानपुर विधायक की कु्र्सी संभाली है। तबसे वो लगातार किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहतें है। बता दें की खानपुर विधायक उमेश शर्मा देर रात खानपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित भगवानपुर कुड़ी नामक गांव पहुंचे थे। जहां अचानक गांव में इंटरलॉक ईटों से नवनिर्मित सड़क को देखकर विधायक भड़क उठे। दरअसल भगवानपुर कुड़ी नामक गांव में हाल ही में एक इंटरलॉक ईटों के जरिए सड़क का निर्माण किया गया है।

सरकार पर हमला बोला…

देर रात उमेश शर्मा जब नवनिर्मित सड़क का जायजा लेने वहां पहुंचे तो क्षतिग्रस्त सड़क देखकर भड़क उठे।अगर बात अनिवार्य मानकों के मुताबिक कि करें तो पहले सीमेंटेड फाउंडेशन और फिर उसके बाद ही इंटरलॉकिंग ठोको बिछाया जाता है। जिसके बाद मगर मानकों के विपरीत सड़क निर्माण पाकर देख खानपुर विधायक भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर सरकार पर हमला बोल रहे हैं और यह वीडियो उनके द्वारा खुद अपने फेसबुक सोशल मीडिया पेज के जरिए पोस्ट किया गया है।

45 से 50% कमीशन बाजी का भी गंभीर आरोप लगाया

खानपुर विधायक उमेश शर्मा द्वारा उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सहित हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम लेकर सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो जारी किया गया। जिसमे उन्होंने 45 से 50% कमीशन बाजी का गंभीर आरोप लगाया गया है। खानपुर विधायक उमेश शर्मा के मुताबिक उन पर बतौर निर्दलीय विधायक होने के कारण बार-बार सरकार का विरोध करने का आरोप लगाया जाता रहा है। जिसको लेकर उन्होंने कहा है कि मैं इसका बिल्कुल विरोध करता हूं, मगर मेरा विरोध उन चीजों को लेकर है जो भ्रष्टाचार में लिप्त है। और जनविरोधी काम करते हुए अधिकारियों को कमीशन बाजी को अंजाम देते हैं।

Exit mobile version