Site icon News1India

Pauri: लापरवाही! नशे की हालत में डॉक्टर ने मरीज को बिना देखे ही किया रेफर, मामले में CMO ने जांच के दिए आदेश

सरकारी अस्पताल से लगातार डॉक्टरों की मनमानी की खबरें सामने आती रहती है। जहां डॉक्टरों की लापरवाही का खामयाजा मरीजो को भुगतना पड़ता है। एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड के पौड़ी से आया है। जहां सतपुली के डॉक्टरो की दादागिरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन हैरान रह जाएंगे आप। डॉक्टर ने नशे की हालत में मरीज को बिना देखे जबरस्ती रेफर कर दिया।

डॉक्टर शिवकुमार नशे की हालत में दिखे

पहाड़ में सूर्य अस्त डॉक्टर हुआ मस्त ,मरीज हुए पस्त। इस तरह के तमाम किस्से तो आपने सुने और देखे ही होंगे। एक ऐसा ही मामला हम आपको बताते है जो की पौड़ी के सतपुली राजकीय संयुक्त चिकित्सालय से है। जहां सतपुली में रविवार देर रात 108 की मदद से मरीज को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर शिवकुमार नशे की हालत में थे। जिसके बाद नशे की हालत में डॉक्टर ने मरीज के साथ आए साथी के साथ बदतमीजी करने लगे।

चिकित्सा अधिकारी ने जांच के दिए आदेश

मामला यहीं नहीं थमा उसके बाद डॉक्टर ने 108 कर्मचारी के साथ भी बदतमीजी की और मरीज को बिना देखे हायर सेंटर रेफर कर दिया। नशे की हालत में डॉक्टर शिवकुमार इतने चूर थे कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी नही छोड़ा। वही इस पूरे मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी प्रवीण कुमार ने इस जांच के उपरांत कार्रवाई करने की बात कही है।

Exit mobile version