News1India

Haridwar: हल्द्वानी में अतिक्रमण मामले पर साध्वी प्राची का बयान- देश में बड़े पैमाने पर हो रहा लैंड जिहाद, सरकार उठाए सख्त कदम

हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर अब साध्वी प्राची ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा उत्तराखंड देवो की भूमि है यहां पर रोहिंग्या मुसलमान नहीं रह सकते। सरकार को जल्द इस पर कड़ा कदम उठाना चाहिए। देश में बड़े पैमाने पर लव जिहाद के बाद लैंड जिहाद हो रहा ।

सरकार जल्द कड़ा कदम उठाए

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के आदेश के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर नैनीताल हाई कोर्ट ने अतिक्रमण को हटाने के आदेश पर हजारों लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आए। वहीं राजनीतिक पार्टियां भी इसमे रंगती दिख रहीं है। जिसको लेकर अब अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने इसमे प्रतिक्रिया दी है।साध्वी प्राची ने कहां उत्तराखंड देवो की भूमि है। यहां पर रोहिंग्या मुसलमान नहीं रह सकते। सरकार को इस पर कड़ा कदम उठाना चाहिए, क्योंकि अब लव जिहाद के साथ ही लैंड जिहाद भी हो पड़े पैमाने में हो रहा है।

हल्द्वानी में बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान रह रहे- साध्वी

साध्वी प्राची का कहना है कि हल्द्वानी में बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान रह रहे हैं। सरकार को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उत्तराखंड में यह बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। जल्द से जल्द उत्तराखंड में इनका प्रवेश निषेध होना चाहिए। उत्तराखंड संतों और देवताओं की भूमि है इसलिए सरकार इस विषय को गंभीरता से लें। साध्व प्राची का कहना है कि लव जिहाद के बाद अब देश में बड़े पैमाने पर लैंड जिहाद चलाया जा रहा है। इसको रोकने के लिए सरकार सख्त से सख्त कदम उठाए।

फिलहाल नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर लगी रोक

बताते चलें की उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे की जमीन से करीब 4 हजार परिवारों को हटाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कल ही नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही उत्तराखंड सरकार से कहा की उनका पुनर्वास जरूरी है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन में अवैध कब्जा कर लोगों ने रेलवे की 29 एकड़ जमीन पर कब्जा कर गफूर बस्ती बसा ली है। नैनीताल हाई कोर्ट ने उस अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया तो हजारों लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आए।

Exit mobile version